Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रालोद में शामिल हुईं कई महिलाएं:कांशीराम जयंती पर रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ली सदस्यता

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने इन महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि रालोद समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की यह भागीदारी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। वक्ताओं ने कांशीराम के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज, वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक चेतना प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके संघर्ष और विचार आज भी समाज को सही दिशा दे रहे हैं। नेताओं ने जोर दिया कि कांशीराम के बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय और समानता का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, प्रदेश महासचिव आरडी सिंह, चौधरी धीर सिंह, जिला अध्यक्ष शाहजहां खान, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद, युवा जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर, फखरुल इस्लाम, हरपाल वाल्मीकि और रूपचंद बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में SI भर्ती अभ्यर्थी से अभद्रता:गाली गलौच के बाद नहीं वापस किए 150 रुपए, लखनऊ डीआरएम ने शुरू की जांच
    Next Article
    सड़क जाम करने पर 225 लोगों पर FIR दर्ज:अंबेडकरनगर में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment