Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में एकमा ने सामूहिक इफ्तार पार्टी आयोजित की:हिंदू-मुस्लिम एकता दिखी, कालीन कारोबार में दुआ मांगी गई

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही के मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन के एकमा सभागार में रविवार को ऑल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) ने सामूहिक दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू भाई भी शामिल हुए। सामूहिक इफ्तार पार्टी में दोनों समुदायों के कालीन निर्यातकों ने भाग लिया। सभी एक ही दस्तरख्वान पर बैठकर मगरिब की अजान का इंतजार कर रहे थे। शाम 6 बजकर 8 मिनट पर अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोजा खोला। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने भी इफ्तार किया। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और कालीन कारोबार में बरकत के लिए दुआएं मांगी गईं। एकमाध्यक्ष मो. रजा खां और मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने बताया कि रमजान के महीने में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन एकमा की वार्षिक परंपरा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। इस दावत-ए-इफ्तार में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, अरशद वजीरी, जयप्रकाश गुप्ता, आरके बोथरा, हाजी इश्तियाक खां अच्छू, हाजी अब्दुल बारी अंसारी, एजाज अंसारी, परवेज अंसारी, शाहकार अंसारी, श्रीराम मौर्य, फजल वजीरी और शमीम अंसारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ओपी राजभर बोले- 'पंडित' मतलब विद्वान:जाति से जोड़ेंगे तो समस्या होगी, सरकार बनाने का सपना देख रहे अखिलेश यादव
    Next Article
    ट्रेन में SI भर्ती अभ्यर्थी से अभद्रता:गाली गलौच के बाद नहीं वापस किए 150 रुपए, लखनऊ डीआरएम ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment