Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन से कटकर मजदूर का शव दो हिस्सों में बटा:हरदोई में फैक्ट्री जाते समय चपेट में आया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के कछौना में लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर दलेलनगर रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार सुबह एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान समोधा निवासी 50 वर्षीय पप्पू पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची बालामऊ जंक्शन की जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पप्पू सोमवार सुबह अपने घर से औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहे थे। दलेलनगर रेलवे स्टेशन के पास वह एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेल कर्मियों की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। पप्पू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। बताया गया कि पप्पू मेहनत-मजदूरी कर दो बच्चों सहित अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जीआरपी चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कोयला भट्ठी जलाने पर 4 रेस्टोरेंट पर कार्रवाई:बीकानेर वाला, पिरामिड, जिमबोरा और ग्रामीण स्वाद रेस्टोरेंट पर जुर्माना
    Next Article
    आगरा में सूदखोरों से प्रताड़ित होकर सुसाइड किया:9 दिन पहले पत्नी हो गई थी लापता, 10 हजार के बदले 60 हजार वसूल चुके थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment