Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सूदखोरों से प्रताड़ित होकर सुसाइड किया:9 दिन पहले पत्नी हो गई थी लापता, 10 हजार के बदले 60 हजार वसूल चुके थे

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती में एक जूता कारीगर ने मकान में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने इलाके के कुछ लोगों पर ब्याज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला मृतक के भाई जितेंद्र बताया कि उनका भाई संजीव नगला रेवती में अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। संजीव जूते की फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी रीना ने मोहल्ले के कुछ लोगों से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि अब तक 60 हजार रुपये देने के बाद भी आरोपी 50% ब्याज जोड़कर 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर संजीव की पत्नी परेशान रहती थी। जब संजीव ने उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। पत्नी ने संजीव का बताया था कि सूदखोर धमकी देते हैं पूरे पैसे वापस नहीं किए तो तुम्हारी बेटी को उठा कर ले जाएंगे। 9 दिन से पत्नी लापता मृतक की पत्नी सूदखोरों की धमकी से परेशान होकर 9 दिन पहले घर से लापता हो गई। संजीव ने पत्नी का तलाशने का काफी प्रयास किया। मगर, उनका सुराग नहीं लग सका। इसको लेकर भी संजीव परेशान था। आरोप है कि आरोपी महिला छोटी बेटी को उठाकर ले गई। जाते-जाते वो धमकी भी दे गई। उस समय पुलिस को भी सूचना दी गई थी। मृतक की बेटी शिवानी ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन आरोपी पक्ष के 4-5 लोग घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता के साथ मारपीट की गई। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पिता ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन से कटकर मजदूर का शव दो हिस्सों में बटा:हरदोई में फैक्ट्री जाते समय चपेट में आया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    बांदा में दो मामलों में दोषियों को सजा:दहेज हत्या में तीन को 10 साल, हत्यारे को उम्रकैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment