Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तरुण खटीक हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में खटीक समाज का आक्रोश:न्याय की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को सजा देने की अपील

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में खटीक समाज ने गुरुवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया, साथ ही न्याय की मांग की। मार्च की शुरुआत शहर के महावीर चौक से हुई। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी चौक होते हुए शिव चौक तक पहुंचे। इस शांतिपूर्ण रैली में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने 'तरुण खटीक को न्याय दो' और 'हत्या के दोषियों को सजा दो' जैसे नारे लगाए। शिव चौक पर पहुंचकर सभी ने दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम थीं। समाज के सदस्यों ने कहा कि तरुण खटीक की हत्या से सनातन धर्म से जुड़े समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे। मार्च के दौरान लोगों ने शांति बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर:डीएम बोले- कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    संतकबीर नगर में बग्घी की टक्कर से महिला की मौत:घोड़ा बिदकने से हुआ हादसा, बग्घी ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment