Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में बग्घी की टक्कर से महिला की मौत:घोड़ा बिदकने से हुआ हादसा, बग्घी ने मारी टक्कर

    12 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के मठियापार गांव में गुरुवार शाम एक महिला की घोड़ा बग्घी की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मठियापार गांव निवासी कतवारी देवी (55) पत्नी रामरूप शाम करीब छह बजे खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार घोड़ा बग्घी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। घोड़ा बिदकने से हुआ हादसा ग्रामीणों के अनुसार, मठियापार निवासी बालकिशुन अपने खेत से सरसों लाने गए थे। उन्होंने बग्घी खड़ी कर सरसों बटोरना शुरू किया, तभी अचानक घोड़ा बिदक गया और तेज रफ्तार से भागने लगा। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही कतवारी देवी उसकी चपेट में आ गईं। परिवार में छाया मातम कतवारी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में दो बेटियां अंजनी और रंजनी तथा दो बेटे सर्बजीत और अजीत हैं। दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा अजीत अविवाहित है। बताया जा रहा है कि पति रामरूप और छोटा बेटा अजीत बाहर मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा बेटा सर्बजीत घर पर रहता है। सिर और आंख में आईं गंभीर चोटें परिजनों के अनुसार, हादसे में कतवारी देवी के सिर और आंखों में गंभीर चोटें आई थीं। बग्घी पर सरसों लदी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तरुण खटीक हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में खटीक समाज का आक्रोश:न्याय की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को सजा देने की अपील
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी को 10 साल कारावास:अंबेडकरनगर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, ₹36 हजार जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment