Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्रिसा-गायत्री ने वर्ल्ड नंबर-4 चीनी जोड़ी को हराया:सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का पहला विमेंस डबल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल पक्का

    1 day ago

    1

    0

    भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 चीनी जोड़ी जिया यी फान और झांग शु शियान को हराया। त्रिसा और गायत्री ने यह मुकाबला 16-21, 21-15, 21-13 से जीता। इस जीत के साथ दोनों ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का मेडल पक्का कर दिया है। यह भारत का वर्ल्ड चैंपियनशिप में विमेंस डबल्स का पहला मेडल होगा। राउंड ऑफ-16 में जापानी जोड़ा को हराया त्रिसा-गायत्री की जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में जापान की 7वीं सीड रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया था। पहला गेम चीनी जोड़ी ने जीता त्रिसा और गायत्री ने पहले गेम में शुरुआत में पिछड़ने के बाद वापसी की। अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 2-6 से पीछे रहने के बाद, भारतीय जोड़ी ने बेहतर स्मैश और नेट पर सटीक खेल के साथ लय हासिल की, बराबरी की और खेल आगे बढ़ने के साथ बढ़त भी बनाई। लेकिन चीन ने अंतिम में बाजी मारी पहला गेम 21-15 से जीत लिया। सात्विक-चिराग का मुकाबला आज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में आज उतरेगी। भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में मलेशिया के जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप को 21-23, 21-19, 21-17 से हराया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी':प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया
    Next Article
    शुभमन गिल की कप्तानी में कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, इंडिया हाउस में यादगार शाम, जबरदस्त स्वागत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment