Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में आरोपी का कोर्ट में सरेंडर:45 दिन से पुलिस दबिश देने का करती रही दावा, रवि यादव जमानत तुड़वाकर जेल चला गया

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में वांछित चल रहा सपा नेता व कथित पत्रकार पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस लंबे समय से रवि यादव को तलाशने की बात कर रही थी, मगर उस तक नहीं पहुंच पाई। आखिरकार आरोपी ने दूसरे मामले में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मृतक के परिजन पहले भी पुलिस की जांच पर सवाल उठा चुके थे। आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली की 4 अप्रैल को कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस पहले इस मामले को एक्सीडेंट मान रही थी। मगर, परिजन जीएसटी अधिकारी निवेदिता और उसके पति पशु चिकित्साधिकारी पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। ट्रांसपोर्टर को टक्कर मारने का सीसीटीवी भी सामने आया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसे बाद में हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया। इसमें कथित पत्रकार रवि यादव और कामरान वारसी का भी नाम था। 45 दिन से पुलिस नहीं पकड़ पाई ट्रांसपोर्ट की हत्या में पुलिस 44 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। परिवार के लोग पहले दिन से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसके पीछे चौथ वसूली का खेल बताया था। घटना को हादसा मानने वाली पुलिस को कुछ दिन बाद ही हत्या के साक्ष्य मिल गए। इसके बावजूद न तो गाड़ी चालक और मालिक हाथ आया। इस पूरे प्रकरण में पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजय यादव और उनकी जीएसटी अधिकारी पत्नी पर भी आरोप लगने के बाद भी पुलिस की जांच कछुआ गति से चल रही है। हत्याकांड में पुलिस ने यमुनापार के रहने वाले रवि यादव और मंटोला निवासी कामरान वारसी का नाम बढ़ाया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा किया जाता रहा। इसके बीच में मंगलवार सुबह आरोपी रवि यादव ने आगरा दीवानी में हरीपर्वत थाने में दर्ज पुराने केस में जमानत तुड़वाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस को उसके सरेंडर की जानकारी मिली तो शाहगंज थाना पुलिस दीवानी पहुंची। मृतक ट्रांसपोर्टर असगर अली के बेटे सजमन अली का कहना है कि पुलिस दबिश देने की बात करती रही, लेकिन वो चुपचाप सरेंडर कर गया। ये लापरवाही ही है कि आरोपी हाईकोर्ट में पीटिशन दाखिल करता है। उसके ऑडियो वायरल होते हैं, लेकिन इसके बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होती। अब जब रवि यादव ने सरेंडर कर दिया है, तो पुलिस उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ करे। अधिकारी शुरू से कह रहे हैं कि रवि यादव की से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उम्मीद है कि पुलिस अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करेगी। आडियो हुए थे वायरल आरोपी डॉ. अजय यादव और रवि यादव के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो चुका है। हादसे वाली कार में तीन से चार लोगों के होने के बारे में भी ऑडियो के माध्यम से पता चल रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM की अपील-हीटवेव के चलते अनावश्यक बाहर न निकलें:शहरवासियों के लिए जारी की एडवाइजरी, प्याऊ और शेड लगाने के निर्देश
    Next Article
    आगरा में नकली खल बनाने वाले 5 लोग पकड़े:खल में पत्थर पीसकर मिलकर बाजार में बेचते थे, दो आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment