Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बादशाह के कार्यक्रम में बवाल:अंदर घुसने की कोशिश कर रहे फैंस पर लाठीचार्ज, पुलिस ने खदेड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में रविवार देर रात मशहूर सिंगर बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। यूनिवर्सिटी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे फैंस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा यूनिवर्सिटी गेट के बाहर जमा हो गए थे। कई लोग बिना पास के ही अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही गेट पर भीड़ बढ़ी, धक्का-मुक्की शुरू हो गई और हालात बेकाबू होने लगे। कुछ युवाओं ने आरोप लगाया कि उनसे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन से चार हजार रुपये तक टिकट के रूप में लिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर गेट के बाहर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब भीड़ नहीं मानी और अंदर घुसने की कोशिश करती रही, तो जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों के गिरने से उन्हें हल्की चोटें आने की भी खबर है। इस हंगामे और भगदड़ का असर दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर भी पड़ा, जहां कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई की 7 नगर पालिकाओं में 35 नामित सभासद मनोनीत:नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सदस्य
    Next Article
    हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई न होने पर नाराजगी:अधिकारियों और लोकायुक्त की निष्क्रियता पर सख्त टिप्पणी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment