Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीसरी बार फिर हो रहा मतदाता सूची का सत्यापन:11.33 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित; BLO करेंगे वेरीफाई

    9 hours ago

    1

    0

    पंचायत चुनावों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अभी तक अंतिम प्रकाशन नहीं हो पाया है। सूची से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित करने के बाद उनका सत्यापन तीसरी बार कराया जा रहा है। बार-बार बूथ लेवल आफिसर (BLO) से यह काम कराया जा रहा है। दो बार के सत्यापन में लगभग 3 लाख डुप्लीकेट नाम काटे जा चुके हैं। तीसरी बार लगभग 33 प्रतिशत वेरीफिकेशन हो चुका है। लगभग दो महीना पहले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सूची के पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हो चुकी है। उसके बाद अंतिम प्रकाशन से पहले संभावित डुप्लीकेट नामों की सूची जिले को भेज दी गई। लगभग 5 लाख से अधिक वोटरों को सत्यापित करना था। इसमें लगभग 1 लाख 80 हजार से अधिक नाम डुप्लीकेट मिले। इसके बाद फिर एक सूची भेज दी गई। उसके सत्यापन के बाद लगभग 1 लाख 26 हजार लोगों के नाम काटे गए। अब तीसरी बार फिर 11 लाख 33 हजार 257 संभावित डुप्लीकेट लोगों की सूची सत्यापन के लिए दी गई है। जिले को ही बनाया गया आधार पहली बार आयी संभावित डुप्लीकेट नामों की सूची ब्लाक को इकाई मानकर तैयार की गई थी। यानी एक ब्लाक के अंतर्गत एक से अधिक ग्राम पंचायतों में जिनके नाम थे, उनका सत्यापन करके नाम काटना था। दूसरी बार जब सूची भेजी गई तो जिले को इकाई मानकर उसे तैयार किया गया था। यानी एक जिले में एक से अधिक स्थान पर जिनके नाम, पिता के नाम एक जैसे थे, उन्हें इस सूची में शामिल कर लिया गया। तीसरी बार भी जिले को ही आधार बनाकर सूची तैयार की गई है। बार-बार BLO से करा रहे एक ही काम बार-बार BLO से एक ही काम कराने से उनमें आक्रोश है। एक ही सूची का वे दो बार वेरीफिकेशन कर चुके हैं, अब उन्हें तीसरी बार यही काम करने को मजबूर होना पड़ा है। जिसके चलते इस बार इस काम में सुस्ती है। 28 मई तक इसका वेरीफिकेशन करना है लेकिन अभी तक मात्र 33 प्रतिशत काम ही हो चुका है। जनगणना से भी प्रभावित हो रहा काम अधिकतर BLO की ड्यूटी जनगणना में लग गई है। इसकी ट्रेनिंग और जनगणना ड्यूटी के कारण मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि समय से वेरीफिकेशन का काम हो पाना आसान नहीं है। लगभग 65 प्रतिशत से अधिक काम बचा है और केवल 10 दिन शेष हैं। हालांकि निर्वाचन कार्यालय का दावा है कि समय से इसे पूरा कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर धरना:मैनपुरी में गैस कम जलाओ, पेट्रोल कम चलाओ बयान पर कांग्रेस का तंज, बोली- इन्होंने जनता को धोखा दिया
    Next Article
    डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:भदोही में बढ़ती गर्मी में हीटवेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment