Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए ने 14 साल के बच्चे को नोचकर मार डाला:लखीमपुर में घर से 2 किमी दूर मिला शव, शरीर पर नाखूनों के निशान मिले

    10 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में तेंदुए ने 14 साल के किशोर को नोच कर मार डाला। लड़के की गर्दन पर गहरा जख्म है। शरीर पर कई जगह दांत और नाखूनों के निशान हैं। वह अपने घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। आज सुबह उसका शव घर से 2 किमी दूर एक खेत में मिला। गांव वालों ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में एक तेंदुआ घूम रहा था। जिसने लड़के पर हमला किया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। यह घटना जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर तिकुनिया कोतवाली की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला जानिए.. जसनगर गांव के गुरुचरन सिंह के 14 साल का बेटा राज कमल सोमवार को घर से बाहर घूमने निकला था। लेकिन जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। मंगलवार सुबह खैरटिया गांव के पास उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। गांव वालों ने बताया कि उसको तेंदुए ने मार डाला। राज कमल के गर्दन को नोचा गया था। उसके शरीर पर कई जगह नाखूनों के निशान थे। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम भी पहुंच गई। पिता का इकलौता सहारा था राज कमल उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में एक तेंदुआ कई दिनों से घूम रहा था। जिसने लड़के पर हमला कर दिया। तिकुनिया कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तेंदुए के हमले से किशोर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर के पिता गुरुचरन अक्सर बीमार रहते हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बुढ़ापे का इलकौता सहारा उनका बेटा ही था। जिसे तेंदुआ खा गया। गर्दन पर गहरे जख्म और शरीर पर नाखून के निशान थे किसान नेता गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि लड़का इधर घूमने आया था। उस पर बाघ ने हमला कर दिया उसे मौत के घाट उतार दिया। परिवार के लोग रात भर खोज बीन में जुटे रहे। आज सुबह बच्चे का शव मिला है। गर्दन नोची हुई है। इलाके में लगातार बाघ और तेंदुए लोगों को मार रहे हैं। वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने बताया कि जब तक वन विभाग के जिला स्तर के अधिकारी डीएफओ नहीं आती तब तक जूनियर अधिकारियों से कोई बात नहीं की जाएगी। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए और लगातार इंसानों पर बाघ और तेंदुए के जो हमले हो रहे हैं उनके लिए वन विभाग कोई ठोस कदम उठाए। किसान संगठन से जुड़े लोगों ने बच्चे के शव को मौके पर फ्रीजर में रख दिया है। किसानों का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए बॉडी तभी ले जाने देंगे जब मांगे पूरी होगी और डीएफओ मौके पर आए। तेंदुआ पकड़ा जाए साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए। एसडीएम राजीव निगम ने कहा कि परिजनों से बात की जा रही है। पीड़ित परिजनों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जायेगी। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत:यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजकीय बाल गृह में उल्लास:बेटियों ने शिव तांडव और ब्रज की होली से बांधा समां, विशेषज्ञों ने दिए सेहत के टिप्स
    Next Article
    इंटरव्यू: एक्टर रणविजय सिंह ने कहा:यूथ अपनी सेल्फ-वर्थ पहचानें; ट्रेंड नहीं टारगेट के पीछे दौड़ो, किसी और के लिए नहीं खुद के लिए जियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment