Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तड़प रहा पाकिस्तान, शहबाज-मुनीर उड़ा रहे मौज-VIDEO

    3 hours ago

    1

    0

    Pakistan Economic Crisis Video: पाकिस्तान इस वक्त दोहरी मार झेल रहा है. एक तरफ भीषण गर्मी ने कराची जैसे बड़े शहर को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा दिया है, तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था सेना और सरकार की खींचतान में फंसती दिख रही है. कराची की करीब 70 फीसदी आबादी पानी संकट से जूझ रही है. कई इलाकों में सप्लाई ठप है और लोग महंगे टैंकरों पर निर्भर हैं. हालात ऐसे हैं कि पानी के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं. इस संकट के बीच भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के फैसले की भी पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले महीनों में हालात और भयावह हो सकते हैं. उधर, पाकिस्तान की आर्थिक हालत भी बिगड़ती जा रही है. पूरा देश कर्ज के बोझ में दबा है, लेकिन सेना रक्षा बजट में 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रही है. IMF खर्चों में कटौती का दबाव बना रहा है. इसी टकराव के कारण पाकिस्तान का बजट टालकर 10 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया. पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भी चेतावनी दी है कि अगर गवर्नेंस मॉडल नहीं बदला गया तो पाकिस्तान और पीछे चला जाएगा. सोशल मीडिया पर अब सवाल उठ रहे हैं कि जनता पानी और महंगाई से जूझ रही है, जबकि सत्ता और सेना अपने समीकरण में व्यस्त हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    DU प्रोफेसर मर्डर: फ्लैट में घुसे 2 नकाबपोश, फिर अगले दिन देवोस्मिता पॉल की मिली लाश, CCTV फुटेज में सब साफ-साफ दिखा
    Next Article
    पेट्रोल का दाम 4 रुपये लीटर सस्ता, डीजल की कीमत में बदलाव नहीं, भारत के किस पड़ोसी ने तेल की कीमतें घटाई?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment