Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tejashwi Yadav बोले: Bihar में कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, खजाना हुआ खाली

    1 hour from now

    1

    0

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर सरकारी कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का खजाना लगभग खाली हो गया है और वित्तीय अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन लोगों ने खजाने की ऐसी लूट मचा रखी है कि सरकार को सभी विभागों के कर्मचारियों का वेतन देने में परेशानी हो रही है। खजाना लगभग खाली है।’’ राजद की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अनुदान प्राप्त मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान करने का अनुरोध किया।राजद नेता ने बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘अब बिना रिश्वत दिए कोई भी सरकारी काम संभव नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वे खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसा लगता है कि राज्य में कोई सरकार ही नहीं है।’’ यादव ने दावा किया कि विधायकों और मंत्रियों को भी वेतन नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘एक समय ऐसा भी था जब मुझे खुद पांच महीने तक वेतन नहीं मिला था।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC MLA निर्मल घोष समेत तीन पर FIR दर्ज, RG Kar डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का मामला
    Next Article
    Air India की Phuket-दिल्ली उड़ान का पायलट गांजा जांच में पॉजिटिव पाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment