Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tejashwi Yadav ने निर्दलीय MLCs के BJP में जाने पर उठाई अयोग्यता की मांग

    22 hours ago

    3

    0

    (फाइल फोटो के साथ) पटना, एक नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचित होने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा करने वाले बंसीधर ब्रजवासी और राहुल राज को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर यह मांग की। इससे कुछ घंटे पहले ही ब्रजवासी और राज ने भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी, जहां उन्होंने सदस्यता की पर्चियां लिए हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं।राजद नेता ने कहा कि दोनों नवनिर्वाचित विधान परिषद के सदस्यों को दल-बदल विरोधी कानून का ‘‘उल्लंघन’’ करने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर ‘‘संविधान का मजाक बनाने’’ का आरोप भी लगाया। यादव ने कहा, ‘‘विधान परिषद के दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों ने औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होने का उनका यह कदम, भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता के प्रावधानों के दायरे में आता है।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) में स्पष्ट प्रावधान है कि निर्दलीय निर्वाचित कोई भी सदस्य चुनाव के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल होता है तो उसे सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 191(2) के अनुसार दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्य ठहराया गया सदस्य राज्य विधानमंडल का सदस्य बने रहने के योग्य नहीं रहता। दसवीं अनुसूची का पैरा 6(1) दल-बदल के आधार पर अयोग्यता से जुड़े सवालों पर फैसला लेने का अधिकार विधान परिषद के सभापति को देता है।’’ यादव ने कहा कि निर्दलीय निर्वाचित होने के बाद दोनों सदस्यों का भाजपा में शामिल होना स्पष्ट रूप से ‘‘दल-बदल के आधार पर अयोग्यता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों के दायरे में आता है।’’ राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ साल पहले विपक्ष के कई विधायक पाला बदलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए थे लेकिन संबंधित दलों की ओर से लिखित शिकायतें दिए जाने के बावजूद भाजपा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता रद्द नहीं की।हालिया उदाहरण साहिबगंज के विधायक राजू सिंह (भाजपा) का है जो दिल्ली की एक अदालत द्वारा काफी पहले दोषी ठहराए जाने के बावजूद अब भी विधानसभा के सदस्य बने हुए हैं।’’ इस बीच, भाजपा ने इस स्थिति से बचने की कोशिश करते हुए दावा किया कि तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए ब्रजवासी और राज ने केवल ‘‘पार्टी को समर्थन दिया है।’’ राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ साल पहले, विपक्ष के कई विधायक राजग में शामिल हो गए थे लेकिन संबंधित पार्टियों की लिखित शिकायतों के बावजूद भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सदस्यता रद्द नहीं की। हालिया उदाहरण साहेबगंज के विधायक राजू सिंह (भाजपा) का है जो दिल्ली की एक अदालत द्वारा काफी पहले दोषी ठहराए जाने के बावजूद अब भी विधानसभा के सदस्य बने हुए हैं।’’ विवाद सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण और विधायक मनोज शर्मा ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि निर्दलीय एमएलसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी को ‘‘अपना समर्थन दे रहे हैं।’’ हाल में विधान परिषद की आठ सीट के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा और जद(यू) ने चार-चार सीट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने दो सीट जीतीं जबकि जद(यू) केवल एक सीट जीत सकी।हाल में भाजपा छोड़ने वाले राज ने शनिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मैंने वह फैसला गठबंधन की मजबूरियों के कारण लिया था। लेकिन मैं हमेशा से एक भाजपा कार्यकर्ता रहा हूं और मुझे मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है इसलिए मैंने फिर से पार्टी की सदस्यता ले ली है।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘‘नियमों के अनुसार, अगर कोई निर्दलीय विधान परिषद सदस्य के चुनाव के 15 दिनों के भीतर पार्टी की सदस्यता ले लेता है तो उसे पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार माना जाएगा।’’ ब्रजवासी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने मुझे भरोसा दिलाया कि पार्टी में शामिल होने के बाद वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को बेहतर तरीके से उठा सकेंगे।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala: वीणा जॉर्ज पर Kannur में नहीं हुआ था कोई हमला, SIT जांच में KSU कार्यकर्ताओं को मिली राहत
    Next Article
    CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment