Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Telangana: वन अधिकारी की मौत मामले में 4 गिरफ्तार, बिछाया था बिजली का जाल

    9 minutes from now

    2

    0

    तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में जंगली जानवरों को मारने के लिए शिकारियों द्वारा लगाए गए बिजली के तार वाले जाल की चपेट में आने से वन बीट अधिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 अगस्त की रात हुई।सूचना मिली थी कि नकिरेपेटा वन क्षेत्र में शिकारियों ने जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए बिजली के तार के जाल लगाए हैं। इसके बाद वन बीट अधिकारी बी. नवीन (37) अन्य वन कर्मियों के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, इलाके में आरोपियों की तलाश के दौरान नवीन 11 केवी के बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और उनकी मौत हो गई।इस संबंध में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित रूप से इस घटना में शामिल थे।पुलिस ने आरोपियों के पास से तार और बिजली का जाल बिछाने में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Narendra Modi ने Atal Bihari Vajpayee को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बताया असाधारण राजनेता
    Next Article
    CAG ने जताई चिंता, Indian Railways के कई स्टेशनों के पेयजल में E. coli बैक्टीरिया मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment