Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो आईपीएस हुए रिटायर्ड:डीजीपी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, बोले- अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा

    2 hours ago

    1

    0

    मंगलवार को रिटायर्ड हुए दो आईपीएस अधिकारियों की विदाई सम्मान समारोह दोपहर दो बजे समारोह आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस महानिरीक्षक एवं उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा तथा अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) के पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार को स्मृति चिह्नभेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया। डीजीपी बोले- हर अधिकारी अपने अनुभव से संगठन को समृद्ध करता है समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने दोनों अधिकारियों के लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने अनुभव, कार्यशैली और व्यक्तित्व से पुलिस संगठन को समृद्ध करता है। उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने में सेवानिवृत्त अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव आने वाली पीढ़ी के पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किए सेवाकाल के अनुभव विदाई समारोह में डीजी सीआईडी एवं साइबर क्राइम बी.के. सिंह, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के निदेशक जी.के. गोस्वामी तथा सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश निगम ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके अनुशासन, कार्यकुशलता और समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राजीव मल्होत्रा बोले- वर्दी उतर सकती है, पुलिस अधिकारी की भावना नहीं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा ने अपने संबोधन में विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा उनके जीवन की सबसे बड़ी पहचान रही है। वर्दी भले ही शरीर से उतर जाए, लेकिन एक पुलिस अधिकारी की भावना जीवनभर उनके साथ रहेगी। उन्होंने अपने 33 वर्षों से अधिक के सेवाकाल को संतोषजनक बताते हुए कहा कि डीजीपी राजीव कृष्ण का मार्गदर्शन हमेशा उन्हें ऊर्जा और आत्मविश्वास देता रहा। गिरिजेश कुमार ने कहा- उत्तर प्रदेश पुलिस मेरा परिवार है सीबीसीआईडी के पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार ने कहा कि उनका पूरा सेवाकाल ईश्वर की कृपा, परिवार के विश्वास और विभाग के सहयोग का परिणाम रहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के स्नेह तथा सहयोग ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया। उन्होंने पुलिस सेवा को अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अनुभव बताया। दोनों अधिकारियों का रहा उल्लेखनीय सेवाकाल राजीव मल्होत्रा का जन्म 21 जून 1966 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1992 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और वर्ष 2015 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नत हुए। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन, पीटीएस उन्नाव और उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पदक, पुलिस पदक तथा डीजीपी प्रशंसा चिह्न(सिल्वर) सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। वहीं, गिरिजेश कुमार का जन्म 1 जुलाई 1966 को बस्ती जनपद में हुआ। वर्ष 1997 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और वर्ष 2022 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए। उन्होंने सीबीसीआईडी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। लगभग 28 वर्षों के सेवाकाल में उन्हें एक लगनशील, सरल और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद करणभूषण सिंह की बेटी को निशानेबाजी में सिल्वर मेडल:गोंडा के जय सिंह को भी रजत पदक, बेटे-भांजे ने भी हासिल किया स्थान
    Next Article
    सहारनपुर में भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट घेरा:बोले- बैकलॉग पद भरें, जातिगत जनगणना कराएं; 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment