Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो अफसरों की विरोधी जानकारी पर एडीजी तलब:वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हों, जमानत अर्जी की सुनवाई 19 मार्च को

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आईसीजेएस पोर्टल से केस डायरी व आपराधिक इतिहास की हाईकोर्ट में उपलब्धता को लेकर दो अधिकारियों की विरोधाभासी जानकारी मिलने पर कोर्ट ने 19 मार्च को ए डी जी तकनीकी उ प्र पुलिस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि इसी दिन डायरेक्टर जनरल उ प्र भी हाजिर रहेंगे। ये अन्य मामले में तलब किए गए हैं। महानिबंधक कार्यालय लिंक जारी करेगा कोर्ट ने उस दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग का लिंक देने का महानिबंधक कार्यालय को निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरूण कुमार सिंह देशवाल ने गणेश शंकर तिवारी की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट के निर्देश पर सरकारी वकील ने मांगी गई जानकारी दी किंतु केस डायरी उनके कार्यालय को नहीं मिली। जिस पर अन्य केस में आये ए डी जी तकनीकी उ प्र पुलिस ने बताया कि आई सी जे एस पोर्टल पर केस डायरी संयुक्त निदेशक अभियोजन हाईकोर्ट को दी गई है। किंतु संयुक्त निदेशक ने ऐसा होने से इंकार किया।कहा कोई ऐसा असेस नहीं दिया गया है।साथ ही कहा कि केस डायरी व आपराधिक इतिहास देखने के लिए एक अधिकारी की तैनाती जरुरी है। दो अधिकारियों के विरोधाभासी कदम को देखते हुए कोर्ट ने ए डी जी तकनीकी को तलब किया है। अर्जी की सुनवाई 19मार्च को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दस्तक: होर्मुज़ पर ट्रंप की बेचैनी, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गला दबा दिया है
    Next Article
    45.64 लाख की LED बल्ब बीच रास्ते से गायब किया:गोरखपुर कैंट पुलिस ने बिहार के ट्रक ड्राइवर को अरेस्ट कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment