Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बच्चों की हत्या कर पिता फंदे पर लटका:महराजगंज में दीवार पर लिखा- पत्नी-उसका आशिक जिम्मेदार; महिला SSB में नौकरी करती है

    23 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिलाकर्मी के पति ने मासूम बेटा-बेटी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। दोनों बच्चों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटकाया। फिर छत के कुंडे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत से पहले पति ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा- ‘हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है। मेरे साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती है। बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं।’ वारदात रविवार सुबह 7 बजे की है। जब पति ने बच्चों की हत्या की तो बच्चों की चीख निकली। ये सुनकर नीचे की फ्लोर में रहने वाले किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। वह ऊपर देखने आए। दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। फिर उन्होंने महिला जवान को फोन किया। वह उस वक्त ड्यूटी पर थी। थोडी देर में महिला जवान घर आई। दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर देखकर सभी सन्न रह गए। खिड़की के सहारे 4 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की लाश टंगी थी। जबकि, पति का शव कमरे में लटका हुआ था। पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंचे। नौतनवा में नेपाल बॉर्डर पर ड्यूटी के चलते महिला जवान परिवार के साथ किराए पर गांधी नगर इलाके में रहती थी। पति घर पर ही रहता था, वह कोई काम नहीं करता था। परिवार मूलरूप से गाजीपुर के सैदपुर का रहने वाला है। तीन तस्वीरें देखिए… किराएदार को चीख-पुकार सुनाई दी नौतनवा में 66 वीं वाहिनी SSB में वंदना भारती (35) फोर्थ क्लास में तैनात है। वह एक साल पहले यहां आई थी, इससे पहले झारखंड में पोस्टिंग थी। वंदना यहां पति अमरेश कुमार (40), बेटा अमरेंद्र कुमार (4) और बेटी कंचन (3) के साथ किराए के मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। शनिवार की शाम को वंदना ड्यूटी पर चली गई थी। फिर रविवार तड़के आई और काम-काज निपटाने के बाद वापस ड्यूटी पर चली गई। सुबह करीब 7 बजे मकान में नीचे रहने वाले किराएदार को चीख-पुकार सुनाई दी। जब वह ऊपर गया तो वंदना के कमरे का गेट अंदर से बंद था। इसके बाद उसने वंदना को कॉल की। बच्चे खिड़की और पति पंखे के कुंडे से लटकता मिला वंदना ड्यूटी छोड़कर कमरे पर आई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो नजारा देखकर दंग रह गई। वह बेटा-बेटी और पति की लाश देखकर बेहोश हो गई। वंदना का पूरा परिवार खत्म हो गया था। थोड़ी देर बाद होश में आई तो फर्श पर लेटकर हाथ-पैर मारते हुए रोने लगी। मासूमों के शव से लिपटकर रोते हुए फिर बेहोश हो गई। दीवार पर अमरेश ने सुसाइड नोट लिखा- मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। मैं अपने बच्चों को दूर नहीं कर सकता हूं। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB) और उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, उसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर बुलाते हैं। पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है। सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया। 2019 में वंदना और अमरेश की शादी हुई थी 2019 में वंदना और अमरेश की शादी हुई थी। वंदना शादी के पहले से नौकरी कर रही है। एएसपी सिद्धार्थ ने कहा- अमरेश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने साले को भी भेजा था। पारिवारिक कलह वारदात की वजह बताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- इटावा में जीजा ने साली की हत्या की:होली पर भागकर शादी की थी; थाने पहुंचकर बोला- लाश घर पर पड़ी है, उठा लो इटावा में 35 साल के जीजा ने 18 साल की साली की हत्या कर दी। 4 दिन पहले होली के दिन वह साली को घर से भगाकर दिल्ली ले गया था। वहां एक मंदिर में शादी की। शनिवार सुबह वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा। रात में उसका साली सुनैना से विवाद हो गया। गुस्से में ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से सना ईंट लेकर थाने पहुंचा। पुलिसवालों से बोला- मैंने हत्या कर दी। लाश घर पर पड़ी है। उठा लो। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो जांबाज ईरानी महिलाओं ने साझा किया दमन का दौर:न झुकीं, न डरीं; ईरान में अपने हक के लिए महिलाओं की जंग 47 साल से जारी है
    Next Article
    मायावती ने ममता पर साधा निशाना:कहा राष्ट्रपति एक महिला के साथ आदिवासी भी हैं, उनका पद दलगत राजनीति से ऊपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment