Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बच्चों की हत्या कर पिता फंदे पर लटका:दीवार पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक जिम्मेदार; महिला SSB में नौकरी करती है

    22 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में एसएसबी जवान के पति ने दो बेटों को मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटकाया। फिर छत के कुंडे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह इसपर पड़ोसियों ने महिला एसएसबी जवान को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने काफी देर कर दरवाजा खटाखटाया। लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पत्नी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। देखा की सभी की मौत हो चुकी थी। घर की दीवार पर मरने से पहले पिता ने सुसाइड नोट लिखा था। लिखा- हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है। मेरे साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती है। कहती तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। वारदात की सूचना पर पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। एसएसबी जवान का परिवार किराए पर घर लेकर रहता था। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड का है। तीन तस्वीरें देखिए… जानिए पूरी कहानी… 66 वीं वाहिनी SSB में वंदना (35) और अमरेश भारती गाजीपुर के सैदपुर के रहने वाले हैं। वह अपने पति अमरेश कुमार(40), बेटा अमरेंद्र कुमार (4) व बेटी कंचन (3) के साथ नौतनवा कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले के एक किराए के मकान के पहले मंजिल पर रह रहे थे। वंदना दो-मुहाना घाट बीओपी पर चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। शनिवार की शाम को वंदना ड्यूटी पर चली गई थी। फिर रविवार सुबह आई और घर का काम-काज निपटाने के बाद वापस से ड्यूटी पर चली। सुबह करीब सात बजे मकान में नीचे रहने वाले किराएदार को आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह ऊपर तल पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार खटखटाया लेकिन खुला नहीं। बच्चे खिड़की और पति पंखे के कुंडे से लटकता मिला इसके बाद किराएदार ने SSB जवान वंदना को फोन करके बताया। वह ड्यूटी छोड़कर कमरे पर आई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो नजारा देखकर दंग रह गई। पहले कमरे में बेटे अमरेंद्र, बेटी कंचन का शव खिड़की के जाली से लटक रहा था। वहीं, अंदर के कमरे में पति अमरेश का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। वंदना की आंखों के सामने उसका पूरा परिवार खत्म हो गया था। तीनों के शव देखते ही वह बिलख-बिलख कर रोने लगी। साथी जवान उसे चुप करा रहे थे। लेकिन वह फर्श पर लेटकर हाथ-पैर मारते हुए रो रही थी। मासूमों के शव से लिपटकर रोते हुए बेहोश हो गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। दीवार पर अमरेश ने ससुाइड नोट लिखा- मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। मैं अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB) और उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, इसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर पर बुलाते हैं। मेरी पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है। सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया। मूलरूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि आत्महत्या की घटना के बारे में मिली है। मृतक मूलरूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। गहनता के साथ जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- इटावा में जीजा ने साली की हत्या की:होली पर भागकर शादी की थी; थाने पहुंचकर बोला- लाश घर पर पड़ी है, उठा लो इटावा में 35 साल के जीजा ने 18 साल की साली की हत्या कर दी। 4 दिन पहले होली के दिन वह साली को घर से भगाकर दिल्ली ले गया था। वहां एक मंदिर में शादी की। शनिवार सुबह वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा। रात में उसका साली सुनैना से विवाद हो गया। गुस्से में ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद खून से सना ईंट लेकर थाने पहुंचा। पुलिसवालों से बोला- मैंने हत्या कर दी। लाश घर पर पड़ी है। उठा लो। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले मौसी की बेटी भगाई, फिर सगी साली से मंदिर में रचाई शादी... कत्ल की ये कहानी रूह कंपा देगी
    Next Article
    कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन-पूजन:'सूर्या' की कप्तानी और 'कुलदीप' की फिरकी पर भरोसा; किदवई नगर में गूंजे मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment