Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बहनों को जबरन बाइक से ले जाने की कोशिश:विरोध पर भाई और परिजनों से मारपीट, जालौन में SP से शिकायत

    1 day ago

    2

    0

    जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर में दो सगी बहनों के साथ अभद्रता करने और उन्हें जबरन बाइक से अपने साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवतियों के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उनके छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित युवतियों ने सोमवार दोपहर 12.15 बजे को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम ऐर की रहने वाली दो सगी बहिनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सुरेश चंद्र रावत को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 नवंबर 2026 को शाम करीब पांच बजे दोनों बहनें शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राहुल पुत्र नरेश यादव अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। आरोप है कि राहुल और उसके साथियों ने दोनों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए उन्हें मोटरसाइकिल से अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगे। दोनों बहिनों के मुताबिक, जब उन्होंने शोर मचाया तो उनका छोटा भाई अमर मौके पर पहुंच गया और आरोपियों को रोकने के साथ समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने अमर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि परिजनों द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद कुछ अन्य लोगों को बुलाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। शिकायत में दोनों बहिनों ने राहुल के अलावा बॉबी पुत्र वीरेंद्र यादव, आशू पुत्र खट्टर यादव, दीपू पुत्र पूरा खंगार, प्रवीण पुत्र लल्लू यादव, मान सिंह के पुत्र और कुलदीप खंगार के छोटे पुत्र समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। वही पीड़िताओं ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में सड़क चौड़ीकरण के दौरान PNG पाइपलाइन फटी:गैस रिसाव के बाद मुख्य वॉल्व बंद कराया, 3,000 कनेक्शन की सप्लाई पर असर
    Next Article
    मऊ में छठ व्रतियों का सम्मान:स्वदेश कुमार सिंह ने घाटों पर 415 महिलाओं को भेंट किए शॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment