Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत:विहिप नेता और उनकी बेटी समेत 3 घायल, अस्पताल में भर्ती

    12 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा भरतगंज चकपालों के पास हुआ। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सनोरंजन प्रजापति, उनकी बेटी और एक अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भरतगंज चकपालों के पास दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने आशीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंधु के पानी पर इंटरनेशनल कोर्ट का कागज लिए घूम रहा पाकिस्तान, अड़ा हुआ है भारत, जज से पूछा- तुम कौन?
    Next Article
    कलक्ट्रेट मस्जिद विवाद में मस्जिद पक्ष को झटका:सहारनपुर जिला जज ने सिटी मजिस्ट्रेट का फैसला रखा कायम, जमीन को माना सरकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment