Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो बेटों को कुंडी पर फांसी लगाई, फिर जान दी:महराजगंज में एक कमरे में तीनों के शव मिले; पत्नी SSB में तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के नौतनवा कस्बे में युवक ने अपने दो बेटों को खिड़की पर रस्सी से लटकाकर फांसी दे दी। फिर खुद छत की कुंडी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात है। सुसाइड की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में सामने आई है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसएसबी के अफसर मोके पर पहुंचकर जांच की है। युवक गाजीपुर जिले का रहने वाला था। युवक अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ नौतनवा कस्बे में किराए के मकान में रहता था। रविवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी को शक हुआ। आसपास के लोग जुटे और किसी तरह से दरवाज खोला। अंदर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए। कमरे के भीतर युवक और उसके दोनों मासूम बच्चों के शव फंदे से लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर नौतनवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भाई ने बहन की अश्लील फोटो वायरल की:विरोध करने पर गालियां दी, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया
    Next Article
    आगरा में 30 जगहों पर दिखाया जाएगा,भारत और न्यूजीलैंड फाइनल:टीम इंडिया की जीत के लिए शहर में हवन और अनुष्ठान, मिठाइयों की जा रही बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment