Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो गुटों के विवाद में आधी रात चली गोलियां:प्रयागराज में फायरिंग से दहला मुट्‌ठीगंज, दो युवक गोली लगने से जख्मी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मुट्‌ठीगंज में दो गुटों के विवाद में आधी रात जमकर बवाल हुआ। यहां मारपीट के बाद फायरिंग की गई। इसमें गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। पुरानी रंजिश से लेकर जुए के विवाद तक की चर्चा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। रात 12 बजे के करीब हुई वारदात घटना रात 12 बजे के करीब मालवीय नगर मोहल्ले में हुई। यहां रहने वाला सक्षम द्विवेदी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथी रवि पंडा के साथ किसी शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान वहां दारागंज के रहने वाले कुछ युवक पहुंच गए। दोनों गुट आमने सामने हो गए और इसके बाद वहां पहले गालीगलौज और फिर हाथापाई होने लगी। मोहल्ले के लोग दौड़े तो धमकाते हुए भागे देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से सक्षम व रवि जख्मी हो गए। दोनों लहुलुहान होकर चीखने लगे। उधर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकले तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। विवाद के वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं विवाद की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मौके पर दोनों गुटों की पुरानी रंजिश से लेकर जुए तक की चर्चा रही। यह भी चर्चा है कि एक गुट मोहल्ले में ही जुए की फड़ लगवाता है और रोजाना यहां बड़े पैमाने पर जुआरियों का जमावड़ा होता है। दोनों गुटों में इसी को लेकर तनातनी थी और इसे लेकर पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस अफसरों ने जुए के विवाद की बात सामने आने से इंकार किया है। डीसीपी बोले डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि रात में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें दो लोग छर्रे लगने से जख्मी हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। विवाद स्पष्ट नहीं है लेकिन यह प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि उनके बीच पुरानी तनातनी थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस, VIDEO:शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी; सूर्यकुमार-रोहित शामिल हो सकते हैं
    Next Article
    कड़ी सुरक्षा में हुई रमजान की अलविदा नमाज:देवरिया में अमन-चैन की दुआ मांगी, अफसर करते रहे गश्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment