Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिन में 26037 गैस सिलेंडर की डिलीवरी:एडीएम अधिकारियों के साथ गैस एजेंसियों पर पहुंचे, ईकेवाईसी की जानकारी दी

    16 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गैस एजेंसियों पर अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को एडीएम अरविंद कुमार ने अधिकारियों के साथ कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईकेवाईसी से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईकेवाईसी कराने के लिए जागरूक किया। एडीएम ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को जिले में कुल 26,037 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। उन्होंने कालाबाजारी या भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने मैसर्स सतकरतार इंडेन गैस एजेंसी (मोहल्ला टाउनहॉल), मैसर्स रोहित इंडेन गैस एजेंसी और मैसर्स शाहजहांपुर गैस एजेंसी (मोहल्ला केरूगंज) का दौरा किया। किसी भी एजेंसी पर गैस सिलेंडर के स्टॉक में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। हालांकि, ईकेवाईसी न होने के कारण उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं पर ध्यान दिया गया, जिसके संबंध में उन्हें तुरंत आवश्यक दस्तावेज जमा कर ईकेवाईसी कराने की सलाह दी गई। सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध पाए गए। अधिकारियों ने कहा, गैस बुकिंग के संबंध में, पेट्रोलियम गैस डिवीजन की तीन कंपनियों में से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडेन) के सर्वर में कुछ समस्या आ रही थी। हालांकि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के सर्वर में कोई समस्या नहीं थी। इंडेन गैस एजेंसियों के सर्वर की धीमी गति के कारण बुकिंग की रफ्तार में कमी आई है, जिसे ऑयल कंपनी स्तर पर सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑयल कंपनियों ने पूर्व में प्रति वित्तीय वर्ष 15 गैस रिफिल बुकिंग की अनुमति दी थी, जिसे उपभोक्ता कभी भी ले सकता था। वर्तमान में, पिछली गैस बुकिंग के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की अनुमति दी गई है। इससे उपभोक्ता एक वित्तीय वर्ष में पहले की तरह कुल सिलेंडर रिफिल प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से नियमानुसार अपनी ईकेवाईसी कराकर गैस की ऑनलाइन बुकिंग करने और रिफिल प्राप्त करने का आग्रह किया। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि गैस सिलेण्डरों की अवैध कालाबाजारी और भण्डारण एवं विधि विरूद्ध विक्रय के पर्यवेक्षण के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर एवं नगर क्षेत्र में जिन टीमों का गठन किया गया है वह लगातार निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कर रहे हैं। गैस की कालाबाजारी और अवैध बिक्री में संलिप्त दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पैतृक जमीन की धोखाधड़ी पति-पत्नी गिरफ्तार:8 मार्च को दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    चंद्रशेखर आजाद के दौरे पर करणी सेना की चेतावनी:बहुजन आर्मी का पलटवार, कहा- रोकने की कोशिश की तो पीढ़ियां याद रखेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment