Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर आजाद के दौरे पर करणी सेना की चेतावनी:बहुजन आर्मी का पलटवार, कहा- रोकने की कोशिश की तो पीढ़ियां याद रखेंगी

    14 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में 15 मार्च को प्रस्तावित भीम आर्मी के कार्यक्रम से जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांवों में प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच, करणी सेना के कड़े रुख ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 'रावण' को बाराबंकी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चंद्रशेखर जिले में आते हैं, तो करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। करणी सेना के इस बयान पर बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवा रावत ने पलटवार किया है। देवा रावत ने अभिनव सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद को रोकना आसान नहीं होगा। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा कि वे नफरत की राजनीति नहीं करते, लेकिन यदि समाज और पार्टी की बात करने वाले नेता को रोकने का प्रयास किया गया, तो इसका परिणाम पीढ़ियां याद रखेंगी। दोनों पक्षों के ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे 15 मार्च के कार्यक्रम से पहले जिले में जातीय और राजनीतिक ध्रुवीकरण साफ दिख रहा है। करणी सेना ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए चंद्रशेखर के दौरे पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। गांवों में टोलियां बनाकर लोगों को चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यक्रम आगामी चुनावों से पहले अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की एक कवायद है। दोनों संगठनों के बीच जारी बयानबाजी के मद्देनजर बाराबंकी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि 15 मार्च को किसी भी संभावित टकराव को टाला जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो दिन में 26037 गैस सिलेंडर की डिलीवरी:एडीएम अधिकारियों के साथ गैस एजेंसियों पर पहुंचे, ईकेवाईसी की जानकारी दी
    Next Article
    भगवान भरोसे छोड़ दिए गए थे पीपीगंज के उपभोक्ता:गैस एजेंसी सील होने के साथ नहीं बनाई गई वितरण की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment