Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन,राजाजीपुरम और राजेंद्र नगर में नेताओं के आवास पर भी जाएंगे

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 और 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, स्कूल के नए परिसर का शुभारंभ और जनसभा को संबोधित करना शामिल है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री 12 मार्च की शाम करीब 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे एक पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे 5-ए, कालिदास मार्ग स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। सीएमएस गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल 13 मार्च को रक्षा मंत्री सुबह 11:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास से रवाना होंगे और करीब 11:30 बजे सीएमएस गोल्फ सिटी, सेक्टर-सी, पॉकेट-9 पहुंचेंगे। यहां वह सिटी मोंटेसरी स्कूल की गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह राजाजीपुरम में विधायक योगेश शुक्ला के आवास और राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार के घर भी जाएंगे। सीएम योगी के साथ करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन शाम करीब 4:30 बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन भी करेंगे और इस परियोजना से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। झूलेलाल वाटिका में जनसभा को करेंगे संबोधित ग्रीन कॉरिडोर कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री शाम 5 बजे हसनगंज स्थित झूलेलाल वाटिका में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह शाम करीब 6:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब 25 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग:कालाबाजारी रोकने के लिए प्रयागराज में 18 अधिकारी तैनात, 3 टीमें गठित
    Next Article
    डीजे की छतरी में करंट से एक की मौत:कौशांबी में शादी समारोह में हादसा, दो युवकों का चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment