Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों के गैंग का फायरिंग करते वीडियो:प्रयागराज में आधे घंटे में की थी दो वारदातें, एक में घर में घुसकर दूसरे में बीच सड़क युवक को पीटा था

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सरेआम युवक की पिटाई करने वाले युवकों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक युवक पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यही युवक 1 मार्च की रात सिविल लाइंस इलाके में एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर बुरी तरह पीटने के आरोपी हैं। बीच सड़क पर युवक को घेरकर की थी पिटाई 1 मार्च की रात करीब 12 बजे सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहे के पास कुछ युवकों ने एक युवक को रोक लिया था। इसके बाद उसे बीच सड़क पर घेरकर लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा गया। घटना के दौरान हमलावर नशे में बताए जा रहे हैं। युवक के साथ मौजूद उसके दोस्त को भी थप्पड़ मारे गए थे। फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें वही युवक पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस भी वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। महिला के घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप बताया जा रहा है कि इसी रात करीब 11:30 बजे साउथ मलाका इलाके में भी इन युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि चार युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए और उसके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। जब महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। कोतवाली थाने में दर्ज हुई एफआईआर महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का कहना है कि ये सभी युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इलाके में आए दिन मारपीट और हुड़दंग करते रहते हैं। इनमें से एक युवक पहले से ही किसी मामले में सजायाफ्ता भी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी इंचार्ज बादशाही मंडी ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया था। फायरिंग करते वीडियो वायरल होने के बारे में अभी जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर गंगा मेले में सपा-भाजपा विधायक भी गले मिले:मेयर प्रमिला पांडेय ने नसीम सोलंकी को गुलाल लगाया, होली पर बदले दिखे सियासी रंग
    Next Article
    जमीन के पैसों के विवाद में टैक्सी चालक की हत्या:पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, अवैध पिस्टल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment