Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर गंगा मेले में सपा-भाजपा विधायक भी गले मिले:मेयर प्रमिला पांडेय ने नसीम सोलंकी को गुलाल लगाया, होली पर बदले दिखे सियासी रंग

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के ऐतिहासिक होली गंगा मेले में इस बार रंगों के साथ सियासी रंग भी घुलते नजर आए। होली के मौके पर शहर की राजनीति में आमने-सामने रहने वाले नेता गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते दिखाई दिए। सरसैया घाट पर आयोजित होली गंगा मेला और गंगा होली मिलन समारोह में अलग-अलग दलों के नेता एक साथ रंग-गुलाल खेलते नजर आए। खास नजारा तब देखने को मिला, जब कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय और सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी आमने-सामने आईं। दोनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और फिर गले मिलकर सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे। नसीम सोलंकी ने पति इरफान को लगाया गुलाल सरसैया घाट पहुंचे कार्यक्रम में विधायक नसीम सोलंकी अपने पति और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के साथ शामिल हुईं। उन्होंने अलग-अलग कैंपों में जाकर लोगों को गुलाल लगाया और होली गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान उन्होंने इरफान सोलंकी को भी गाल पर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गंगा मेले के इस आयोजन में रंगों के साथ राजनीतिक सौहार्द की भी अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां अलग-अलग दलों के नेता एक मंच पर नजर आए। अलग-अलग दलों के नेता साथ दिखे गंगा मेला की शुरुआत से लेकर शाम को सरसैया घाट पर हुए होली मिलन समारोह तक बीजेपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई जनप्रतिनिधि और नेता एक साथ नजर आए। चुनावी प्रतिद्वंद्विता से अलग हटकर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। अब देखिए नेताओं की तस्वीरें-
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सुबह घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित:मार्च में अचानक बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
    Next Article
    दबंगों के गैंग का फायरिंग करते वीडियो:प्रयागराज में आधे घंटे में की थी दो वारदातें, एक में घर में घुसकर दूसरे में बीच सड़क युवक को पीटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment