Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंगों ने परिवार पर किया हमला, दो घायल:होली पर पुरानी रंजिश में पथराव, CCTV फुटेज सामने आया

    20 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मुस्कुरा गांव में होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित नीतीश यादव ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे दबंगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके चाचा कुशहर यादव और बहन आकृति यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशहर यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घोसी थाना क्षेत्र में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा झगड़ा होली के हुड़दंग को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच प्रधानी पद को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही थी, जिसके कारण तनाव था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले भी इन पक्षों में झगड़ा हो चुका था। होली के दिन दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपुर स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू:मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
    Next Article
    यूजीसी को लेकर स्वर्ण मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन:गोमतीनगर में घरों के बाहर लगाए स्टीकर, लखनऊ में भाजपा नेताओं को चूड़ी-बिंदी भेंट कर जताएंगे विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment