Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपुर स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू:मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना

    22 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी से लखनऊ जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि शिवपुर और वरुणापार क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने रेल मंत्री को जनहित में शिवपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। मंत्री जायसवाल ने कहा कि पहले शिवपुर के लोगों को अपने घर के सामने से गुजरती ट्रेन पकड़ने के लिए कैंट स्टेशन जाना पड़ता था। अब ट्रेन का हॉर्न सुनते ही उन्हें यह विश्वास होगा कि उनके परिजन यहीं उतरेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शिवपुर रेलवे स्टेशन पहले मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां यात्री ट्रेनों का भी ठहराव शुरू हो गया है। मंत्री ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक ओवरब्रिज बनाने की मांग की, ताकि प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में लोगों को परेशानी न हो और दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो। जानकारी के अनुसार, 6 मार्च से वाराणसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 20401 और लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 20402 वरुणा एक्सप्रेस शिवपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ठहराव से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए वाराणसी कैंट या अन्य स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में चोर को पब्लिक ने खंभे से बांधकर पीटा:ATM बूथ में मशीन से छेड़छाड़ करते समय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
    Next Article
    दबंगों ने परिवार पर किया हमला, दो घायल:होली पर पुरानी रंजिश में पथराव, CCTV फुटेज सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment