Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबई में बैठे माफिया की 275 करोड़ की संपत्ति कुर्क:यूपी का टॉप-10 माफिया है पूर्व MLC हाजी इकबाल; सहारनपुर में 52 केस

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर से बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275 करोड़ 97 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। ये कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में की गई। पुलिस प्रशासन ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। भारी फोर्स की मौजूदगी में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। खनन माफिया के तौर पर चर्चित हाजी इकबाल यूपी के टॉप-10 माफिया में शामिल है। वह करीब 4 साल से फरार है। बताया जाता है कि दुबई में छिपकर बैठा है। सहारनपुर में गैंगस्टर समेत 52 केस। हाजी और उसके रिश्तेदारों का बसपा सरकार के दौरान (2010-11) में हुए घोटाले की पोल यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद खुलनी शुरू हुई। बसपा सरकार में यूपी की 21 चीनी मिलों को सस्ते दामों में बेचा गया था। 2018 से इकबाल और उसके रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू हुआ। तब चीनी मिल खरीद घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी और उसके रिश्तेदारों की 995 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया था। 52 संगीन मुकदमे, कई एजेंसियों की जांच पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हाजी इकबाल के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 52 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, ED, CB और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी उससे जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि कुर्क की गई संपत्तियां सीधे तौर पर हाजी इकबाल के नाम नहीं थीं, बल्कि विभिन्न लोगों के नाम और शेल कंपनियों के माध्यम से अर्जित की गई थीं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन को रियल एस्टेट और बिजनेस एसेट में लगाया गया। पहले भी हो चुकी है 837 करोड़ की कुर्की ये पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी पुलिस द्वारा करीब 837 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। लगातार हो रही इस कार्रवाई को प्रशासन माफिया के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने की रणनीति बता रहा है। क्षेत्राधिकारी बेहट और एसडीएम बेहट की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने सार्वजनिक मुनादी कराकर संपत्तियों को जब्त करने की औपचारिक घोषणा की। हाजी इकबाल के चर्चित मामले इन चीनी मिलों को औने-पौने दामों में खरीदा
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला के पेट में बेल्ट बांधकर जबरन नॉर्मल डिलीवरी कराई:झांसी में ससुर बोले- ब्लीडिंग होने से बहू की मौत, हंगामा किया; नवजात स्वस्थ
    Next Article
    यमुनानगर युवक मर्डर केस, पत्नी-रिश्तेदार पर केस:दोनों फरार, छत पर मिला था अर्धनग्न शव, पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment