Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग:कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने पर पायलट ने प्लेन उतारा; सभी 194 पैसेंजर-क्रू सुरक्षित

    18 hours ago

    1

    0

    दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोर्ट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट ने विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलते देखा था, इसके बाद राजकोट एयरपोर्ट को इमरजेंसी की सूचना देकर फ्लाइट को राजकोट में लैंड कराया। इंडिगो की फ्लाइट में पायलट क्रू समेत 194 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट के अफसरों के अनुसार फ्लाइट में सवार सभी पैसेंजर और क्रू को सुरक्षित उतार लिया गया है। खबर है कि सभी को दूसरे प्लेन से शाम 7 बजे मुंबई रवाना किया जाएगा। एयरपोर्ट पर उतरा प्लेन, पैसेंजर्स सेफ; 3 तस्वीरें… फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस हवाई अड्डे पर पहुंचे राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही राजकोट नगर निगम के 2 फायर ब्रिगेड वाहन और 2 एम्बुलेंस तुरंत एयरपोर्टपर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मी और डॉक्टर तैयार थे। सीआईएसएफ और हवाई अड्डा पुलिस सहित अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। पुलिस नेका बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंच गया। दोपहर 3:27 बजे लैंडिंग की राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह ने बताया कि प्लेन के कार्गो डिब्बे में धुआं निकलने के कारण दोपहर 2:45 बजे टोटल इमरजेंसी डिक्लेयर की गई। इसके बाद प्लेन ने दोपहर 3:27 बजे राजकोट एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 194 यात्री सुरक्षित हैं। पूरी जांच के बाद ही विमान को उड़ान की अनुमति मिलेगी विमान में सवार सभी पैसेंजर और क्रू को प्लेन से उतारकर रेस्ट हाउस में रखा गया है। विमान की जांच कर ली गई है। हालांकि अभी तक आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी उड़ान रोक दी गई है। पूरी जांच के बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की पिछली दो घटनाएं… 15 जून: जयपुर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। पैसेंजर की स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित की और जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-322 दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक स्तर पर पैसेंजर को सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नहीं होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। पूरी खबर पढ़ें… 12 मई: एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग एअर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2802 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट जब हवा में थी तब कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसके बाद विमान को रात करीब 9.30 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में करीब 171 पैसेंजर थे। सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं। फ्लाइट को टो करके ले जाया गया। परी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट दल-बदल कानून से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा:कहा- 10वीं अनुसूची संसद ने पारित की, इसके लिए सिस्टम बनाना उन्हीं का काम; नोटिस भेजा
    Next Article
    राहुल गांधी ने लिखा-सत्य और सत्याग्रह से डरती है सरकार:केन-बेतवा प्रभावितों को न मुआवजा मिला, न पुनर्वास; X पर आंदोलन की तस्वीरें शेयर कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment