Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनीं मां:बेटी संग तस्वीरें शेयर कर लिखा- शिवरात्रि पर नन्हीं पार्वती आईं; बेटा 5 साल का हुआ

    15 hours ago

    1

    0

    दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रेसलर बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के शालिमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर शेयर की। जिसमें बबीता अस्पताल में भर्ती हैं और बगल में नवजात बेटी है। हालांकि बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। रेसलर ने लिखा… महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। बबीता दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटे युवराज को जन्म दिया था। पति विवेक सुहाग भी रेसलर हैं और भारत केसरी रहे हैं। दादरी के गांव बलाली की रेसलर्स सिस्टर्स गीता-बबीता पर बनी आमिर खान की दंगल दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली हिंदी फिल्म बनी। बबीता BJP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दिल्ली में हुआ बेटी का जन्म बबीता ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बेटी को जन्म दिया। तस्वीरों में फैन्स उन्हें शिवरात्रि और बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से बेटी के लिए आशीर्वाद भी मांगा। पहली डिलीवरी नॉर्मल, दूसरी बार सिजेरियन दंगल गर्ल बबीता फोगाट दूसरी बार मां बनी हैं। बबीता की पहली डिलीवरी नॉर्मल हुई थी, जबकि बेटी के जन्म के दौरान उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है। परिवार के अनुसार बबीता और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल टीम उनका पूरा ध्यान रख रही है। 15 अगस्त तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। सोनीपत में रहती है बबीता बबीता फोगाट पति भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ सोनीपत की एल्डिको सिटी में रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान बबीता ने पार्टी और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रखी थी। इस दौरान उनके भाजपा से दूरी के भी कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि पति विवेक सुहाग ने इन्हें खारिज कर दिया है। सात माह बेड रेस्ट पर रहीं बबीता बबीता फोगाट के पति विवेक सुहाग ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान बबीता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद बबीता करीब सात महीने बेट रेस्ट पर रहीं। शादी में आठ फेरे लिए थे बबीता फोगाट की शादी पहलवान विवेक सुहाग से 1 दिसंबर 2019 को उनके पैतृक गांव बलाली में हुई थी। खास बात यह थी कि दोनों ने सात की जगह आठ फेरे लिए थे। बबीता ने आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत:मेघालय के गांव में हादसा; 8 घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार जॉर्जिना रोड्रिगेज से रचाई शादी, 9 साल के रिश्तों को दिया नया नाम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment