Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी का गला घोंटा:लोगों को गुमराह करने के लिए रची बीमारी से मौत की कहानी, चरित्र पर करता था शक

    3 hours ago

    2

    0

    देहरादून में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी अक्सर अपनी पत्नी से नाराज रहता था और मारपीट करता था। आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए बीमारी से मौत की झूठी कहानी भी बना दी। महिला के घरवालों की शिकायत पर जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया। मामले सेलाकुई क्षेत्र का एक मई का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। शादी के बाद से ही करता था मारपीट महिला के पिता लाल मोहम्मद ने बताया कि उसकी बेटी शाहीन बानो की शादी 16 महीने पहले आरिफ (21) निवासी रडा बाजार, चौकी पडरिया तहसील गोला थाना भीरा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। एक महीने पहले ही दोनों पति-पत्नी काम की तलाश में सेलाकुई आए। दोनों सेलाकुई क्षेत्र में किराए के कमरे में रहते थे। आरिफ मजदूरी करता था और शाहीन बानो एक कंपनी में काम करती थी। आरिफ शादी के बाद से ही लगातार उसकी बेटी के साथ दहेज में बाइक नहीं मिलने पर मारपीट करता था और पैसे की मांग करता था। घटना के दिन भी हुआ था विवाद पिता लाल मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के समय आरिफ को अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन आरिफ लगातार उनकी बेटी के साथ मारपीट करता रहा। पिता ने आरोप लगाया कि घटना के दिन भी दहेज को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरिफ ने उसकी बेटी की चुन्नी से ही उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और हत्या के बाद आसपास के लोगों और खुद उसे भी यह बताया कि बीमारी के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार शाहिना बानो के पिता लाल मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी आरिफ को तलाशना शुरू किया और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को आखिरकार घटना के दो दिन बाद सेलाकुई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। शादी में सामान नहीं देने पर होती थी मारपीट पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है और वर्ष 2025 मे उसका विवाह शाहिन बानो पुत्री लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा जिला लखीमपुर के साथ हुआ था। विवाह में उसके ससुराल वालों ने न तो उसे दहेज दिया था और न ही शादी में उसकी किसी प्रकार की सहायता की थी। पत्नी के चरित्र पर करता था शक एक माह पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ काम सेलाकुई आया और जमनपुर में किराए का कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। वह सेलाकुई में दिहाड़ी मजदूरी और उसकी पत्नी डिक्सन कम्पनी में काम करने लगी। इस दौरान आरोपी का अक्सर दहेज में बाइक नहीं देने को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था और उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करती है। घटना के दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और महिला के लात मारने पर आरोपी ने उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 83 किलो गांजा बरामद:उड़ीसा से हरियाणा जा रही खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 41 लाख
    Next Article
    सीएम ग्रिड रोड में अनियमितताओं को लेकर डीएम से शिकायत:आरएलडी के कई नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे, निष्पक्ष जांच की रखी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment