Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज मांग पूरी न होने पर हत्या का प्रयास:कोर्ट के आदेश पर पति समेत 5 ससुरालियों पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर ₹3,00,000 की अतिरिक्त दहेज मांग पूरी न होने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूरिया खुर्द पण्डरी निवासी गीता देवी का विवाह 3 जुलाई 2024 को बिलहा खजुराह निवासी तिलकराम के साथ हुआ था। पीड़िता के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में ₹5,00,000 नकद, एक मोटरसाइकिल, 3 तोला सोना और चांदी के जेवर दिए थे। आरोप है कि दिए गए दहेज से पति तिलकराम, सास मुन्नी देवी, जेठ जानकी प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्य संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घटनाक्रम के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को जब पीड़िता मुकदमे की तारीख पर न्यायालय आई थी, तब उसका पति तिलकराम उसे दोबारा साथ रखने का बहाना बनाकर घर ले गया। घर पहुंचते ही आरोपियों ने ₹3,00,000 की मांग दोहराई और गीता के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गीता का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसके सारे जेवर और कपड़े छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्याय के लिए उसने न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के निर्देश पर थाना सुनगढ़ी में आरोपी पति तिलकराम, सास मुन्नी देवी, जेठ जानकी प्रसाद, चेतराम और सुनीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर में तालाब के पास मिला था शव, दो नाबालिग हिरासत में
    Next Article
    गाजियाबाद में कल से बिगड़ सकता है मौसम:हो सकती है बूंदा-बांदी, आज तेज धूप में 9 किमी प्रति घंटा से चल रही हवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment