Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाई महिला कारोबारी से गिड़गिड़ाई-खाने के तक पैसे नहीं, AUDIO:60 लाख वापस कर दो, कानपुर के इरफान ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की थी

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कारोबारी पर झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाने वाली थाईलैंड की महिला की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह कारोबारी इरफान से गिड़गिड़ाती हुई सुनाई दे रही है। वह कह रही है, "मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। खाने तक के पैसे नहीं हैं। तुम्हारे पास तो परिवार है, लेकिन मेरे पास यहां कोई नहीं है। मेरे 60 लाख रुपए वापस कर दो।" इसके बाद इरफान उससे बहस करने लगता है। वह कहता है, "मैं भी बहुत परेशान हूं। झूठ नहीं बोल रहा हूं। कस्टमर से पेमेंट मिलते ही पैसे वापस कर दूंगा। रिकॉर्डिंग में इरफान अपना बैंक अकाउंट फ्रीज होने और पुलिस स्टेशन में होने का हवाला देकर बात टालता हुआ भी सुनाई दे रहा है। दरअसल, थाई महिला अपसॉर्न मंगलवार को अचानक कानपुर पहुंची और एडीसीपी से ठगी की शिकायत की। कहा कि आरोपी ने झूठ बोलकर उससे शादी की। फिर 60 लाख रुपए ठग लिए। अब दूरी बना रहा है। महिला ने आरोपी पर जबरन इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग और चैट पुलिस को सौंपी अब पढ़िए इरफान और अपसॉर्न के बीच हुई वाट्सएप चैट- इरफान: फिर से सब कुछ... हर बात में सिर्फ पैसे की बात। तुम कुछ और बात नहीं सोचतीं। अपसॉर्न: मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल में है। मुझे हर दिन पैसे देने पड़ते हैं। मेरे पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। तुम्हारे पास परिवार है, लेकिन मेरे पास यहां कोई नहीं है। इरफान: मेरी भी बहुत परेशानियां हैं। तुम भी मेरी बात नहीं सुनती, क्योंकि तुम गुस्सा हो। अपसॉर्न: जब मैं तुम्हें मैसेज करती हूं तो तुम जवाब नहीं देते। लेकिन, दोस्तों को मैसेज करने और उनकी स्टोरी देखने का समय है। इरफान: मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। पहले अपनी भाषा सुधारो। तुम आराम से बात करो, मैं तुम्हारी बात सुनूंगा। अपसॉर्न: तुमने मेरे लिए परेशानी खड़ी की है। अगर पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारे पास आऊंगी। मेरे कमरे का किराया देना है, बेटी की बाइक के पैसे देने हैं। अगर तुम पैसे नहीं लौटाओगे तो मुझे और पैसे भरने पड़ेंगे। इरफान: केके की बात एक-दो महीने पुरानी है। मैंने उसे कोई मैसेज नहीं किया, सिर्फ उसकी स्टोरी देखी थी। अपसॉर्न: तुम झूठ बोल रहे हो। अगर तुम मुझे कुछ नहीं दोगे तो मैं आऊंगी। इरफान: ठीक है, तुम आओ। आओ फिर देखते हैं। अपसॉर्न: तुमने मेरे लिए परेशानी खड़ी की है तो मैं भी तुम्हारे लिए परेशानी खड़ी करूंगी। थाई महिला की बहन के साथ इरफान की वाट्सऐप चैट भी पढ़िए- अपसॉर्न ने अपनी बहन के साथ इरफान की बातचीत की वाट्सऐप चैट की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी। इसमें बहन अपने पैसे वापस मांग रही है, जबकि इरफान उसे जल्द भुगतान करने का भरोसा दे रहा है। अपसॉर्न की बहन: मुझे अपने पैसे का इंतजार करना है? इरफान: मेरे हिसाब से आपका बैलेंस 2 लाख 66 हजार थाई मुद्रा है। मुझे पता है कि यह आपके पैसे हैं। अपसॉर्न की बहन: मैंने उसके अकाउंट में पैसे डाले हैं। उसे मेरे सारे पैसे वापस करने होंगे। इरफान: चिंता मत कीजिए बहन। मेरे कस्टमर ने पेमेंट कन्फर्म कर दिया है। आज या कल पैसे मिल जाएंगे। अपसॉर्न की बहन: आप मुझे पैसे कब देंगे? इरफान: जैसे ही पेमेंट मेरे पास आएगा, मैं आपको दे दूंगा। मुझे आपकी परेशानी समझ में आती है। मैं कोशिश करूंगा कि इस महीने जल्द से जल्द आपका पैसा दे दूं। बाद में इरफान ने अकाउंट फ्रीज होने और पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने की बात कही। इरफान: मेरी पत्नी अस्पताल में है, उसे मैसेज न करें। मेरे पैसे फ्रीज हो गए हैं। मुझे थोड़ा समय दें, मैं आपके पैसे वापस कर दूंगा। मैं पिछले 5-6 दिनों से पुलिस स्टेशन जा रहा हूं, क्योंकि मेरे पैसे कहीं फंसे हुए हैं। इसके बाद इरफान ने एक दरोगा की फोटो और पुलिसकर्मियों के कंप्यूटर पर काम करने की तस्वीर भी भेजी। 10 लाख मिलने की बात कही, सर्वर डाउन होने का बहाना बनाया एक अन्य बातचीत में इरफान ने 18 लाख रुपए की डील का हवाला दिया। उसने कहा कि उसे 10 लाख रुपए मिलने थे, लेकिन सामने वाला सिर्फ 5 लाख रुपए दे रहा था। इरफान: मेरी 18 लाख रुपए की डील चल रही थी। मुझे 10 लाख रुपए मिलने वाले थे, लेकिन वह सिर्फ 5 लाख रुपए दे रहा था। मैंने मना कर दिया। वरना आज आपको 10 लाख रुपए दे देता। मुझे बस थोड़ा और समय दीजिए। अपसॉर्न की बहन: आप 5 लाख रुपए भी दे सकते थे। बाकी पैसे 2-3 दिन बाद दे देते। आपने मुझे बहुत मुश्किल में डाल दिया है। इरफान: मैं बैंक में हूं। मेरे अकाउंट से कुछ डेबिट हुआ है और पैसा फ्रीज हो गया है। इंटरनल सर्वर में अटका हुआ है। मुझे थोड़ा समय दीजिए, मैं इसे ठीक कर रहा हूं। अब पढ़िए अपसॉर्न ने FIR में क्या आरोप लगाए- ---------------- ये खबर भी पढ़ें थाई-महिला ने इरफान को गिफ्ट कीं 55 लाख की बाइकें:कानपुर में बोलीं- बुर्का पहनने का दबाव डाला; शादी कर 60 लाख ठगी का आरोप थाईलैंड की महिला को कानपुर के टेनरी कारोबारी मो.इरफान ने शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूलने का दबाव बनाया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला ने इरफान को उसके दो जन्मदिन पर 55 लाख रुपए की महंगी स्पोर्ट्स बाइकें खरीदने के लिए दिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थाई महिला ने कारोबारी को गिफ्ट कीं 55 लाख की बाइकें, मंत्री ने निकाली मशाल यात्रा
    Next Article
    1 नंबर से रह गया था, अबकी वर्दी पक्की है:9 चक्कर लगाकर मैदान में गिरा फिर नहीं उठा, शामली में शव से लिपटकर रोए पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment