Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली में फायरिंग ही नहीं, बम से भी हुआ हमला:प्रयागराज में चार नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपी फिलहाल पकड़ से दूर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कटरा में होली एक दिन पहले होली खेल रहे युवक पर फायरिंग के साथ बम से भी हमला किया गया। नशे में धुत युवको ने कई राउंड बम व गोलियां चलाईं जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। मामले में चार नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। उधर घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। होली खेलने गया था घायल शिवम त्रिपाठी कर्नलगंज का ही रहने वाला है। उसने बताया, मेरा भाई शिवम त्रिपाठी पांच मार्च को दोपहर तीन बजे के करीब ए.डी.ए. बिल्डिंग कटरा हनुमान मंदिर के पास होली खेलने गया था। वहां पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर अर्जुन और करन व उनके साथी राहुल काछी, विकाश अग्रहरी उर्फ लोचन अपने 6- 7 अज्ञात साथियों के साथ घात लगाकर बैठे थे। कई राउंड फायरिंग व बमबाजी जैसे ही शिवम वहां पहुंचा, आरोपी गालीगलौज करने लगे। विरोध पर राहुल ने गोली मार दी जबकि विकास ने बम चलाना शुरू कर दिया। बम-गोलियों से हुए हमले में शिवम जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर उसे पीटने लगे। भीड़ ने बीचबचाव करना चाहा तो हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और बम भी चलाए। इससे वहां भगदड़ मच गई। दो अन्य लोग भी जख्मी हुए तभी वहां उसका एक भाई सत्यम पहुंचा और फिर जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गया। उसकी सूचना पर पीआरवी पहुंची और फिर शिवम को बेली अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखकर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन में प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर शिवम ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बीचबचाव करने आए वीरेंद्र कुमार यादव व आनन्द सोनी को भी जख्मी कर दिया। थाना प्रभारी बोले-तलाश जारी कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चार नामजद व 6-7 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP बिश्नोई शिकारी कैप पहनकर खूब नाचे....:संभल पुलिस ने होली खेली, धुरंधर फिल्म और भोजपुरी गानों पर किया डांस
    Next Article
    दुकानों को बचाने सड़कों पर उतरे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:आवास विकास के कार्यालय पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना महिलाएं बोलीं- ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment