Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थूकने के लिए कार ड्राइवर ने गेट खोला, दुकानदार टकराया:लखनऊ में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तो भागा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में कार चालक ने थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे स्कूटी सवार टकराकर गंभीररूप से घायल हो गया। उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शक्तिनगर इंदिरानगर निवासी शौनक शुक्ला (50) स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। रविवार को दोपहर के समय मटियारी स्थित अपने हॉस्टल काम से जा रहे थे। वह यादव ढाबा के पास पहुंचे थे। तभी आगे चल रही ईको कार चालक ने थूकने के लिए अचानक से दरवाजा खोल दिया। इससे स्कूटी से जा रहे शौनक का सिर दरवाजे से टकरा गया। वह गंभीररूप से घायल हो गए। ईको चालक ने लोगों की मदद से अपनी गाड़ी से इलाज के लिए उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। मौत की जानकारी होते ही चालक मौके से फरार हो गया। भाई पंडित इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता थे। परिवार में पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर मेट्रो स्टेशन बना सांस्कृतिक मंच:नन्हे कलाकारों ने बिखेरा हुनर, यात्रियों ने सफर छोड़ तालियों से बढ़ाया हौसला
    Next Article
    मैनपुरी में वृद्ध दंपती ने खाया जहर:सैफई पीजीआई में मौत, कर्ज के चलते आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment