Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकानों के शटर काटकर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया:4 गिरफ्तार; 4 बाइक समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बंद दुकानों को निशाना बनाकर शटर काटने वाले शातिर चोरों के गैंग का मड़ियांव पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, जनरेटर के पार्ट्स, दुकान से चोरी किया गया सामान, 44 हजार रुपए नकद, चोरी में इस्तेमाल डाला, कटर और लोहे की रॉड बरामद की है। गिरोह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुकानों, जनरेटर और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई को त्रिवेणीनगर निवासी शुभम चौरसिया की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई थी। इस मामले में मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोयला ढलान के पास घेराबंदी कर चार संदिग्धों को चोरी के सामान से लदे डाले के साथ पकड़ लिया। कई थानों में दर्ज हैं मामले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कश्यप, आयुष चौधरी, अनूप मौर्य उर्फ मोनू और मो. हिसामुद्दीन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इनके कब्जे से नकदी के अलावा पान मसाला, च्यूइंगम, अगरबत्ती, जनरेटर के अल्टरनेटर, इंजन हेड, ऑयल टैंक, कॉपर वायर, चार चोरी की मोटरसाइकिलें और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। पुलिस जांच में बरामद सामान का संबंध शहर के कई थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से मिला है। रेकी कर काटते थे शटर पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले बंद दुकानों की रेकी करते थे। देर रात कटर से शटर काटकर दुकान का सामान, जनरेटर और मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे। इसके बाद सामान बेचकर रुपए आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में हुई महिला को प्रसव पीड़ा:कानपुर सेंट्रल पर बच्चे को दिया जन्म, RPF और मेडिकल टीम ने कराई डिलेवरी
    Next Article
    बेटिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:फर्जी कंपनियां बनाकर खुलवाते थे बैंक खाते, 4 आरोपी गिरफ्तार,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment