Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीक्षांत समारोह और नैक की तैयारियों में जुटा DDU:राजभवन की टीम करेगी दौरा, कुलपति ने HOD, डीन को दिए जरुरी निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सेशन के पहले दिन बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में सभी डीन और एचओडी की एक जरूरी बैठक हुई। दोपहर 12 बजे से शुरू इस बैठक में कुलपति ने नए सेशन के प्लान, छात्रों की सुविधाओं, पढ़ाई के स्तर, आने वाले 45वें दीक्षांत समारोह और नैक (NAAC) मूल्यांकन की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दीक्षांत से पहले राजभवन की टीम यूनिवर्सिटी का दौरा करेगी। ऐसे में विभागों की साफ- सफाई और फाइल मेंटेन रखने के निर्देश दिए। साथ रेग्युलर क्लास चलाने और क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन पर जोर देने को कहा। टीचर्स की कमी से न छूटे कोई क्लास इस दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने साफ कहा कि छात्र हमारी सबसे पहली प्राथमिकता हैं। सभी विभाग यह तय करें कि छात्रों को पढ़ाई का अच्छा माहौल मिलने के साथ-साथ उनकी बुनियादी जरूरतें समय पर पूरी हों। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि हर टीचर रेग्युलर अपनी क्लास में मौजूद रहे। किसी भी विभाग में टीचर्स की कमी की वजह से क्लास बंद नहीं होनी चाहिए। अनुशासन और अच्छी पढ़ाई ही यूनिवर्सिटी की पहचान होनी चाहिए। नैक (NAAC) की तैयारियों और डेटा पर विशेष जोर कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी जल्द ही नैक के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया में शामिल होने जा रही है। इसे देखते हुए सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों के प्लेसमेंट, रिसर्च पेपर, नवाचार (इनोवेशन), शोध प्रोजेक्ट और बाकी उपलब्धियों से जुड़े सभी नए आंकड़ों (डेटा) को अच्छे से संभालकर और व्यवस्थित करके रखें। साथ ही विभागों का नियमित रूप से अकादमिक ऑडिट भी कराया जाए। साफ-सफाई के निर्देश दिए कुलपति ने आगे बताया कि 6 अगस्त को होने वाले 45वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को देखने के लिए राजभवन से एक हाई-लेवल टीम जल्द ही यूनिवर्सिटी का दौरा करेगी। यह टीम अलग-अलग विभागों और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण (चेकिंग) करेगी। इसलिए सभी डीन, HOD और अधिकारी अपने विभागों, दफ्तरों और बिल्डिंग्स में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। कागजों और फाइलों को पूरी तरह मेंटेन रखें ताकि यूनिवर्सिटी का कामकाज और माहौल बेहतर नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET अनिवार्यता से नाराज शिक्षकों को साधने का प्रयास:वाराणसी से CM ने दी 12 लाख शिक्षकों को सौंगात, टीचर्स बोले- अब इलाज में मिलेगी बड़ी राहत
    Next Article
    Lock Upp: 'बैंड बजा दिया है तूने', तलाक के खुलासे के बाद 'लॉकअप' में एंटर हुए गौरव खन्ना, पति को देख इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment