Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटा, लव मैरिज टूटी:बराती-घराती में मारपीट, मंडप से बारात लौटाई; प्रयागराज से भागकर आई थी

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के फतेहपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने सिर्फ इसलिए बारात लौटा दी कि एक बाराती ने उसके पालतू कुत्ते को लात मार दी थी। जबकि लव-मैरिज थी। दुल्हन ने एक महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में दोनों परिवारों ने बातचीत की। तय हुआ कि दोनों की शादी कर दी जाए। 18 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई। लड़की वाले प्रयागराज से लड़के के घर फतेहपुर आए। यहीं पर जयमाल के बाद शादी की रस्में चल रही थीं। रस्मों के दौरान ही कुत्ता मंडप के बगल में बैठा हुआ था। अचानक वह भौंकने लगा तो एक बाराती ने शरारत करते हुए उसके लात मार दी। दुल्हन मंडप से यह देख रही थी, वह भड़क गई। विवाद इतना बढ़ा कि बाराती-घराती में मारपीट शुरू हो गई। कई लोगों के सिर फट गए। हाथ टूट गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछा-क्या करना है? दुल्हा फूट-फूटकर रोने लगा, उसने दुल्हन को मनाने की कोशिश की। लेकिन, दुल्हन नहीं मानी। आखिर में शादी टूट गई। यह तब हुआ कि दूल्हा-दुल्हन करीब 2 साल से रिलेशन में थे। दो भाग घर से भाग भी चुके हैं। दूल्हे सुमित केसरवानी के मुताबिक, दोनों ने एक एक महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है। प्रयागराज में कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया है। मामला बुधवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र के कान्हा गेस्ट हाउस का है। दूल्हे के हवाले से जानिए पूरा मामला लड़का सुमित केसरवानी (25) फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। खागा सर्राफा बाजार में ही उसकी ज्वैलरी की दुकान है। उसका पूरा परिवार यही काम करता है। सुमित ने बताया कि दो साल पहले प्रयागराज के कटरा की रहने वाली तनु केसरवानी से उसकी मुलाकात हुई थी। तनु ने बीए किया है। दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे। सुमित ने बताया कि तनु से उसकी यह लव मैरिज थी। बुधवार को धूमधाम से दुल्हन पक्ष के लोग बारात लेकर कान्हा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल हुआ उसके बाद मंडप में बैठाई हुई। सुबह के करीब करीब चार बजे कुछ रस्में चल रही थीं। इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा तनु का कुत्ता सिक्सर भौंकने लगा। लोगों ने उसको शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे मारते हुए भगा दिया। इसी बात पर तनु के घर वाले गुस्सा हो गए और कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई की गाली-गलौज मारपीट की नौबत आ गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। तीन लोगों के सिर फट गए, एक का हाथ टूट गया। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अगली सुबह दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों में समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन तनु ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और दिए गए जेवर-सामान वापस किए गए। दूल्हे ने बताया- हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं सुमित ने बताया कि हम दोनों करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ही शादी करना चाहते थे। मैंने तनु से कहा था, कुछ दिन रुक जाओ घर में सबको मनाकर शादी करेंगे। लेकिन वह रुकी नहीं। तनु 18 जनवरी को भागकर मेरे घर आ गई। इसके बाद हम दोनों घर से भाग गए और कानपुर में आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। इलाहाबाद में भी कोर्ट मैरिज के लिए हमने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इसके बाद तनु अपने घर लौट गई ती। हम दोनों ने डिसाइड किया था कि 23 जनवरी को हम इंगेजमेंट करेंगे। लेकिन नहीं हो पाया। इसके बाद 26 जनवरी को तनु फिर भागकर मेरे घर आ गई। सुमित ने बताया कि इसके बाद दोनों के घर वालों ने इस बारे में बात की। 7 फरवरी को तनु के चाचा-चाची घर आए और शादी के लिए बात की। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की सारी तैयारी करने की बात कही थी। शादी की तारीख 18 फरवरी तय की गई थी। लड़की के भाई ने शादीशुदा होने का आरोप लगाया लड़की के भाई ऋषभ केसरवानी ने बताया कि वह प्रयागराज के कटरा के रहने वाले हैं। पूरा परिवार ज्वैलरी का काम करता है। उनकी बहन तनु की शादी खागा के रहने वाले सुमित से थी। दोनों लव मैरिज हो रही थी। एक छोटी गलती के कारण झगड़ा शुरू हुआ और मारपीट हुई। उन्हें इतना मारा गया कि कई लोगों को चोटें आईं, हाथ टूट गए और सिर फट गया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि शादी कैंसिल हो गई। ऋषभ ने आरोप लगाया कि लड़का पहले से शादीशुदा था, लेकिन उनके घर वालों को यह जानकारी नहीं दी गई। उनकी बहन तनु को भी बहला-फुसला कर घर से भगाया गया। मारपीट में उनकी बहन की उंगली फ्रैक्चर हो गई। लड़की पक्ष की महिला ने शराब और मारपीट का आरोप लगाया लड़की पक्ष की एक महिला ने बताया कि झगड़ा कुछ खास वजह से नहीं, एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ। उधर के लोग शराब पीकर आए थे, जिससे लड़ाई और बढ़ गई। कई लोगों को चोटें लगीं और रात से स्थिति यही बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि जिन लोगों ने हमें मारा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।” खागा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच जो लेन-देन हुआ था, उसे वापस करने पर सहमति बन गई है। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- MBA पास भाई का मर्डर करके शव घर में दफनाया:कब्र में 100 किलो नमक डाला; झांसी में पिता टीचर थे, मां रिटायर्ड पेशकार यूपी के झांसी में गाली देने पर MBA पास बड़े भाई की उसके छोटे भाई ने हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर शव को दफना दिया। लाश जल्दी गल जाए, इसके लिए उसने कब्र में 100 किलो नमक डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर ने 3 गाड़ियों को उड़ाया:ट्रक से रेड लाइट जंप की, एक व्यक्ति की मौत; अवैध तरीके से पहुंचा था विदेश
    Next Article
    शंकराचार्य के वाद पर कोर्ट में पेश होंगे आशुतोष महाराज:मानहानि के मामले स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment