Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन ने पति का हाथ थामा, साथ रहने का फैसला:बोली- हमें कोई शिकायत नहीं, साथ रहेंगे; बाराबंकी में 'किन्नर दूल्हे' को लेकर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में ‘किन्नर दूल्हे’ का विवाद और हंगामे के बीच मामला थाने तक पहुंचा था। रविवार को नवविवाहिता ने पति का हाथ थामते हुए उसके साथ ही रहने की सहमति दे दी। इस दौरान दुल्हन ने पति का हाथ थामा और साथ रहने का फैसला ली। दुल्हन बोली- हमें कोई शिकायत नहीं, साथ रहेंगे। रविवार को दोनों पक्ष थाने में आमने-सामने बैठे। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवक और युवती से अलग-अलग एकांत में बातचीत की। इस दौरान दुल्हन ने कहा कि वह अपनी इच्छा से पति के साथ रहना चाहती है और उसे कोई शिकायत नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया। दरअसल कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 फरवरी को धूमधाम से शादी संपन्न हुई थी। विदाई से ठीक पहले दूल्हे के ‘किन्नर’ होने का आरोप लगने पर हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए विरोध जताया। जबकि लड़का पक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज किया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दूल्हा वास्तव में किन्नर है या यह महज अफवाह थी। साथ रहने की सहमति से पहले किसी मेडिकल परीक्षण की पुष्टि सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के कुछ लोग अब भी मेडिकल जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर सहमति दिलाई गई है। अब पढ़िए पूरा मामला… कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22) से तय हुई थी। 13 फरवरी को शादी की डेट तय हुई थी। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे। सात फेरे हो चुके थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से गुजर रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए। दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख हमें शक हुआ था। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और गुस्सा होने का नाटक करने लगा था। तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा बाराती गायब हो गए थे। दूल्हे को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, पर लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया। लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई थी। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं:खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया:महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल और ट्रामा सेंटर में ऑन कॉल व्यवस्था पर दिए निर्देश
    Next Article
    अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव ने किया पुस्तक का विमोचन:मिर्जापुर में 'ओम के विचार' को बताया 'गागर में सागर'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment