Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में चले लात-घूंसे:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

    3 hours ago

    3

    0

    पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद कॉन्सर्ट अब नए विवाद में घिर गया है। 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए शो के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कॉन्सर्ट के दौरान युवकों के बीच मारपीट और एक व्यक्ति को कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते हुए देखा गया। इन घटनाओं के बाद कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित चीजों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कॉन्सर्ट में युवकों के बीच मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल जाता है। वीडियो में युवकों को एक-दूसरे पर लात मारते और धक्का देते देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग कराया। हालांकि, झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मारपीट में शामिल युवकों की पहचान और घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। ई-सिगरेट पीने का वीडियो भी वायरल कॉन्सर्ट का एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। जबकि कार्यक्रम में ई-सिगरेट, वेप, सिगरेट, लाइटर और तंबाकू उत्पाद ले जाने पर प्रतिबंध बताया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित सामान कॉन्सर्ट के अंदर कैसे पहुंचा। कॉन्सर्ट में खाने-पीने की चीजें, कांच की बोतलें, कैन, बैनर, पोस्टर, झंडे, हथियार और कई अन्य सामान ले जाने की भी मनाही थी। 5 गानें बैन किए जाने पर दिलजीत ने दिया जवाब अहमदाबाद शो से पहले ही प्रशासन ने दिलजीत पर शराब से जुड़े 5 गाने परफॉर्म करने पर बैन लगा दिया था। इनमें पंज तारा होटल, केस और पटियाला पैग जैसे नशे और क्राइम को प्रोमोट करने वाले गाने शामिल हैं। इसके बाद दिलजीत ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भारतीय कलाकारों से साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत ने कहा, जब कोल्ड प्ले का बैंड इंडिया आकर गाता है और वो गाता है कि आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई तब तो किसी को दिक्कत नहीं होती। मेरे पटियाला पैग गाने से दिक्कत होने पर स्टेज पर रोक लगा दी जाती है। मैं भारत में पैदा हुआ हूं और मेरे म्यूजिशियन भी भारतीय हैं। जब एक विदेशी सिंगर के नशे वाले गीतों से किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो एक भारतीय कलाकार से गीतों से दिक्कत क्यों होती है। मुंबई, लखनऊ में भी होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ इस समय ऑरा इंडिया टूर 2026 कर रहे हैं। इसकी शुरुआत 30 नवंबर को दिल्ली से हुई थी। इसके बाद दिलजीत ने 15 नवंबर को इंदौर में कॉन्सर्ट किया। कॉन्सर्ट से ठीक पहले लोकेशन को बम से उड़ाने की 9 धमकियां मिली थीं। वहीं सुरक्षा के चलते कॉन्सर्ट कैंसिल किए जाने की भी खबरें रही थीं। दिलजीत ने तब लाइव आकर कहा था कि वो इंदौर में परफॉर्म जरूर करेंगे। 15 नवंबर को दिलजीत इंदौर पहुंचे और मंच पर उन्होंने राहत इंदौरी का मशहूर शेयर पढ़ते हुए कहा- सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में। किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है। दिल्ली की ही तरह इंदौर में भी जिला प्रशासन ने दिलजीत के चार गानों- 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम' और ‘जट्ट फायर करदा’ पर आपत्ति जताते हुए उन्हें न गाने को कहा था। लेकिन, दिलजीत ने इनमें से 3 गाने 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके' और 'जट्ट फायर करदा' कॉन्सर्ट में गाए। आने वाले दिनों में दिलजीत ऑरा इंडिया टूर के तहत 3 और कॉन्सर्ट करेंगे। अगला कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई में, फिर 29 नवंबर को बेंगलुरू में और फिर आखिरी कॉन्सर्ट 5 दिसंबर को लखनऊ में होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल:एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार समेत तीन अधिकारियों का तबादला, दो नए एसीपी को मिली तैनाती
    Next Article
    एक्टिंग क्लास में झाड़ू लगाते हुए रोने लगी थीं दीपिका:अनुपम खेर बोले- हर काम स्टाइल से करती थीं, घर की मेड को बुलाकर सिखाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment