Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल:एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार समेत तीन अधिकारियों का तबादला, दो नए एसीपी को मिली तैनाती

    20 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों की तबादला सूची में वाराणसी कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आदेश के तहत वाराणसी में तैनात तीन सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है, जबकि दो नए अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन एसीपी का गैर-जनपद तबादला शासन से जारी सूची के अनुसार, वाराणसी में एसीपी भेलूपुर के पद पर तैनात रहे गौरव कुमार का तबादला बिजनौर कर दिया गया है। जहां उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एसीपी कैंट के पद पर कार्यरत रहीं प्रज्ञा पाठक को स्थानांतरित कर लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी बनाया गया है। वहीं, वाराणसी में तैनात एक अन्य एसीपी अनिल पांडेय का भी तबादला कर दिया गया है और उन्हें बुलंदशहर भेजा गया है। इन तीनों अधिकारियों के स्थानांतरण से कमिश्नरेट के सर्किल स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। संदीप सिंह और रविकांत पारासर को मिली वाराणसी की कमान दूसरी ओर, शासन ने दो अनुभवी अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात किया है। बरेली जनपद में क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पद पर तैनात रहे संदीप सिंह का तबादला वाराणसी किया गया है। जहां वे अब एसीपी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा, सहारनपुर में सीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे रविकांत पारासर को भी वाराणसी कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर नई नियुक्ति मिली है। सर्किल आवंटन पर टिकीं नजरें प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद अब सभी की नजरें नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने और कमिश्नरेट स्तर पर होने वाले सर्किल आवंटन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि दोनों नए एसीपी के वाराणसी में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस आयुक्त द्वारा जल्द ही खाली हुए सर्किलों (भेलूपुर और कैंट आदि) में अधिकारियों की नई तैनाती की जाएगी, ताकि कानून व्यवस्था और आगामी पर्वों की सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 हजार साल पहले भारतीय लोग दक्षिण-पूर्व एशिया गए थे:BHU समेत 7 संस्थानों के वैज्ञानिकों ने खोला राज, 198 DNA का विश्लेषण किया
    Next Article
    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में चले लात-घूंसे:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment