Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-बिहार रूट पर ट्रेनों में भीड़ कम करने की तैयारी:मार्च तक बरौनी- दरभंगा से रोजाना स्पेशल ट्रेन, कानपुर- लखनऊ के यात्रियों को मिलेगा लाभ

    10 hours ago

    1

    0

    यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बिहार से दिल्ली रूट पर चलने वाली दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्टॉपेज किया गया है। ये ट्रेनें 1 मार्च 2026 से 30/31 मार्च 2026 तक दैनिक रूप से नियमित चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से बिहार और यूपी के गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा। होली में आने जाने यात्रियों के लाभ के लिए इन ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया गया है। बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल मार्च तक चलेगी रोजाना ट्रेन संख्या 02563 बरौनी से नई दिल्ली के बीच 1 मार्च से 30 मार्च तक कुल 30 फेरे लगाएगी। वहीं 02564 नई दिल्ली से बरौनी 1 मार्च से 31 मार्च तक 31 फेरे संचालित करेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज बरौनी, मजफ्फरपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, ऐशबाग़, कानपुर सेंट्रल और आखिरी स्टॉपेज नई दिल्ली होगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 1 एसएलआर/डी, 4 स्लीपर, 5 इकॉनमी और 7 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल भी रोजाना ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से 30 मार्च तक 30 फेरे लगाएगी। जबकि 02570 नई दिल्ली से दरभंगा 1 मार्च से 31 मार्च तक 31 फेरे संचालित करेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, मुज़्जफरपुर, समस्तीपुर और आखिरी स्टॉपेज दरभंगा होगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 1 एसएलआर/डी, 4 स्लीपर, 5 इकॉनमी और 7 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार और सीजनल भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को वेटिंग और भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिल सके। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेल यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दैनिक भास्कर एप में रिपोर्टर बनने का बेहतरीन मौका:औरैया जिले में ब्लॉक स्तर पर रिपोर्टरों की जरूरत है, जल्द आवेदन करें
    Next Article
    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की बैठक:व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा , अशोक वर्मा बोले- व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment