Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर ट्रक में घुसा अनियंत्रित कंटेनर:मेरठ के दादरी फ्लाईओवर पर हादसा, कंटेनर की बॉडी में फंसा चालक का शव

    20 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे दादरी फ्लाईओवर पर एक कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए तस्वीरें… कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत मृतक चालक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी सदानंद पुत्र उत्पल के रूप में हुई है। वह कंटेनर में दिल्ली से सहारनपुर होते हुए बनारस के लिए माल ले जा रहा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार संभवतः नींद आने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। कंटेनर की बॉडी में फंसा शव आगे चल रहे ट्रक के चालक जितेंद्र पुत्र यदु नंदन यादव ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके ट्रक का एक्सल टूट गया और वह अनियंत्रित हो गया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से ट्रक को संभाला। नीचे उतरकर देखने पर पता चला कि कंटेनर चालक बुरी तरह से कंटेनर की बॉडी में फंसा हुआ था। स्थानीय पुलिस को दी सूचना घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। 112 नंबर की टीम और दौराला थाना इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला और राहत कार्य शुरू किया। टक्कर के बाद फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि- ड्राइवर लाइसेंस और बिल्टी के आधार पर चालक की पहचान की गई और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फ्लाईओवर से हटाकर मार्ग को साफ कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अचानक हुई बारिश:गर्मी से राहत मिली, 40 डिग्री से नीचे आया पारा
    Next Article
    यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू:अमेठी के 12 केंद्रों पर 28,512 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, SP सरवणन टी ने संभाली कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment