Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली के विवेक विहार में पुरानी बिल्डिंग गिरी:एक बच्चे समेत 2 की मौत, लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

    7 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के पूर्वी इलाके विवेक विहार में मंगलवार सुबह 10 बजे 2 मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति और बच्चे की मौत हो गई। इमारत के मलबे से 6-7 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम इनकी तलाश कर रही है। मलबे से टूटी हुई कंक्रीट की स्लैब और लोहे की छड़ें बाहर निकली हुई हैं। 5 नवंबर को 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत हुई थी दिल्ली में इस साल बिल्डिंग गिरने से 21 मौतें, 5 बड़े हादसे 30 मई: सैदुलाजाब इलाके में वेस्टर्न मार्ग पर चार मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई। इसमें कोचिंग सेंटर, कैफे और ऑफिस चल रहे थे। मलबा पास की कैंटीन पर भी गिरा, जहां छात्र मौजूद थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। 8 जुलाई: रोहिणी सेक्टर-16 में बारिश के दौरान दो निर्माणाधीन इमारतें ढह गईं। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। 21 अगस्त: करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर एक इमारत का हिस्सा गिर गया। यहां इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। 6 सितंबर: सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में लड़कों का PG चल रहा था। हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम हो रहा था। बचाव दल ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए। 7 अक्टूबर: सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत का अगला हिस्सा ढह गया। हादसे में आसपास के लोग भी मलबे की चपेट में आए। बचाव दल ने 11 लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO:जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF कैंप की रेकी करता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेटिंग ऐप पर लड़की बनकर की दोस्ती, फिर अपहरण; 4 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार:अवमानना केस में कहा- 3 हफ्ते में जवाब नहीं दिया तो फिर मौका नहीं मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment