Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में ISI-दाऊद नेटवर्क से जुड़े 8 लोग गिरफ्तार:धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों पर हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी हथियार बरामद

    21 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, दाऊद इब्राहिम और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पाकिस्तान में बने हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल पर हमले की साजिश रच रहे थे। ये आतंकी मॉड्यूल लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। सभी आरोपी पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। सुरक्षा एजेंसियां अब फंडिंग सोर्स, मास्टरमाइंड और स्थानीय मददगारों की तलाश कर रही हैं। आरोपियों के पास मिले हथियार की फोटो… आरोपियों की गिरफ्तारी की पूरी टाइमलाइन गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश का विजय उर्फ शूटर, झारखंड का नितीश पासवान, महाराष्ट्र के तौकीर रिजवान अहमद शेख और साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान, पंजाब के हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मनजीत सिंह और नेपाल का नागरिक आंग कामी लामा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक विजय उर्फ शूटर को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आतंकी और आपराधिक गतिविधियां संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही उसे दिल्ली-एनसीआर में युवाओं की भर्ती कर उन्हें नेटवर्क से जोड़ने का काम भी सौंपा गया था। विजय को 14 मई को पुणे से और उसके सहयोगी नितीश पासवान को 17 मई को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया। दोनों की भर्ती मुंबई के एक व्यक्ति हुजैफा ने की थी, जो फिलहाल फरार है। विजय से पूछताछ के बाद पुलिस ने 27 मई को मुंबई से तौकीर रिजवान अहमद शेख और साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों ISI से जुड़े हैंडलरों यावर खान और मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में थे। दिल्ली पहुंचने से पहले दबोचा गया पंजाब मॉड्यूल मुंबई में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पंजाब से एक टीम दिल्ली आने वाली है। इसके बाद स्पेशल सेल ने महरौली-बदरपुर रोड पर कार्रवाई कर हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। नेपाल और थाईलैंड जेल कनेक्शन का खुलासा जांच के दौरान नेपाल के नागरिक आंग कामी लामा को भी गिरफ्तार किया गया वह दिल्ली में आरोपियों के लिए ठिकानों की व्यवस्था करने और फंडिंग संभालने का काम करता था। पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था नेटवर्क स्पेशल सेल की जांच में सामने आया कि पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव मुन्ना झिंगाड़ा, शहजाद भट्टी और अन्य ISI सहयोगियों के साथ में काम कर रहा था। पुलिस का दावा है कि मुन्ना झिंगाड़ा दाऊद इब्राहिम का करीबी रहा है और वर्ष 2000 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हुए हमले में शामिल था। बाद में वह 17 साल तक थाईलैंड की जेल में बंद रहा। आंग कामी लामा 2001 से 2018 तक थाईलैंड की जेल में नारकोटिक्स मामले में बंद था। वहीं उसकी मुलाकात मुन्ना झिंगाड़ा और अन्य पाकिस्तानी नागरिकों से हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद भी वह उनके संपर्क में बना रहा। पिछले 2 महीने में भी हुईं ISI एजेंट्स की गिरफ्तारियां मई: यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 अरेस्ट, BJP दफ्तर निशाने पर था उत्तर प्रदेश में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल और अन्य कई संवेदनशील ठिकानों पर ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे। अप्रैल: पंजाब अमृतस​र में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई थी। नवंबर 2025: दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट दिल्ली में पिछले साल आतंकियों ने लाल किले के पास 10 नवंबर को कार ब्लास्ट किया था। धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसके पीछे AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने यूट्यूब-ChatGPT का इस्तेमाल किया, रॉकेट कैसे बनाएं, मिक्सचर रेश्यो जैसे सवाल पूछे दिल्ली के लाल किला के पास कार ब्लास्ट मामले की NIA जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने टेरर इंजीनियरिंग के लिए ChatGPT और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीके शिवकुमार कर्नाटक के 24वें CM होंगे:सिद्धारमैया ने नाम बढ़ाया, उनका बेटा भी मंत्री बनेगा; राज्य को 4 डिप्टी सीएम भी मिलेंगे
    Next Article
    आर्मी चीफ बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार:अभी केवल संघर्ष विराम; हमने बेंचमार्क बनाया कि भारत उकसावे पर कैसा जवाब देता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment