Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड:पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था; वकीलों से विवाद के बाद ट्रांसफर हुआ था

    2 hours ago

    2

    0

    दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है। सोमवार, 2 नवंबर को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। वकील से मारपीट के बाद हुआ था ट्रांसफर ACP मनस्वी वशिष्ठ गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात थे, जबकि इंस्पेक्टर अरुण कुमार शाहदरा थाने के प्रभारी थे। 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में ललित बंसल नाम के एक वकील के साथ झड़प के बाद दोनों का ट्रांसफर हुआ था। वकील के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद जिला अदालत के वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। व उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। ट्रांसफर के आदेश के बाद 28 अक्टूबर को वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली थी। पुलिसकर्मियों को मैसेज भेजकर प्रदर्शन के लिए बुलाया गया इधर, पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर से नाराज कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके समर्थन में प्रदर्शन की तैयारी शुरू की। सोमवार को होने वाले प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुपों में संदेश भेजकर पुलिसकर्मियों से मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई थी। उनसे ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार की पुरानी पोस्टिंग बहाल करने की मांग उठाने को कहा गया था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला DCP और यूनिट प्रमुखों को अपने अधीन आने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यालय पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, सोमवार सुबह करीब 150 पुलिसकर्मी मुख्यालय के बाहर जुट गए। मौके पर पहुंचे नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मियों को समझाया। उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर मुख्यालय के अंदर जाने को कहा, लेकिन पुलिसकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केदारनाथ में तापमान माइनस 8°C:यूपी में पारा 8°C तक लुढ़का, एमपी के 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 278
    Next Article
    श्रीनगर के सांसद पार्टी और सांसदी से इस्तीफा देंगे:कहा- सरकार ने धारा 370 पर वादा पूरा नहीं किए; नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायक अल्टीमेटम दे चुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment