Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़े निहंग सामने आए:बोले- हमने कब्जा नहीं किया, फंसे पुलिसकर्मियों को निकलने में मदद की; CJP समर्थकों से भिड़े

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर चढ़े निहंग सामने आए हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर कब्जा नहीं किया था, बल्कि पुलिस ने उनसे खुद मदद मांगी थी। पुलिस की गाड़ी पर कब्जे को आरोपों को खारिज करते हुए निहंगों ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए वे गाड़ी पर बैठे थे। उनका दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे अपनी दो-तीन गाड़ियां वहां से निकालने में मदद करने को कहा था। बता दें कि CJP के प्रदर्शन के बीच निहंगों का पुलिस की गाड़ी पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा थी कि निहंगों ने पुलिस की गाड़ी हाईजैक कर ली है। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान निहंग गुरुवार को CJP समर्थकों से भी भिड़ गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने ये रिएक्शन दिए निहंगों ने बुधवार रात की ये 3 बातें बताईं… निहंगों के पुलिस गाड़ी के साथ ये वीडियो वायरल हुए CJP समर्थकों से भिड़े निहंग जंतर-मंतर पर गुरुवार को CJP समर्थकों और निहंगों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। झड़प किस बात को लेकर हुई, इसका पता अभी नहीं लगा। पंजाबियों ने लगाया चादर-कंबल का लंगर CJP 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं खाना-सोना हो रहा है। बुधवार देर रात पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पंजाबियों ने खाने का लंगर लगाया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चादर, कंबल और चटाइयां भी बांटी। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने जेन-जी के लिए गाना गाया भजन गायक कन्हैया मित्तल ने CJP के धरने पर एक गीत लॉन्च किया। उन्होंने गीत के जरिए CJP के नेताओं पर भी सवाल खड़े किए। कन्हैया मित्तल ने गीत के जरिए कटाक्ष किया और कहा कि देश के जेन-जी को भड़काकर दिल्ली बुलाया जा रहा और उन्हें उकसाया जा रहा है। नेता खुद बर्गर खा रहे हैं और युवाओं को डंडे खाने के लिए आगे किया जा रहा है। यही नहीं, मित्तल ने अपने गीत के जरिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब पेपर लीक हुआ था तो उस समय वहां किसकी सरकार थी? पंजाब में आए दिन कर्मचारियों पर पुलिस लाठियां चला रही है। वहां किसी की सरकार है। निहंगों को देख छात्रा बोली- जान आ गई मंगलवार देर शाम 7 बजे ब्लू फोर्स निहंगों की टीम जंतर-मंतर पर पहुंची थी। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है न, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी, हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो। आतंकी पन्नू बोला- तख्तापलट होकर रहेगा इस आंदोलन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हुई। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उससे CJP के नेताओं के साथ जूम मीटिंग की है। इसमें आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। वीडियो में पन्नू कह रहा है - आज जूम मीटिंग में CJP और मैंने जो ऐलान किया है, उसे याद रखो। दिल्ली को और मोदी को गिराना है। मोदी की हुकूमत का तख्ता पलट किया जाएगा। यह पक्का हल नहीं है। इसका पक्का हल भारत का विघटन करना है, भारत को तोड़ना है। आतंकी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। हालांकि, इसमें कही बातों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। ----------- यह खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर पर CJP समर्थकों-निहंगों में झड़प, बहस के साथ धक्का-मुक्की हुई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और निहंगों के बीच झड़प हो गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की आखिरी कॉल, बोली-मुझे बेच दिया, बचा लो:मोहाली में मां बोली- फिल्म शूट के बहाने ले गए, आरोपी महिला घर खाली कर दुबई भागी
    Next Article
    मोदी ने पेपर-लीक पर रात 12 बजे वीडियो जारी किया:कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा को लेकर संसद में बिल पास कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment